
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ऋषिकेश/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/मनोजीत सिंह/- एम्स ऋषिकेश में एक और मेडिकल ट्रेनी के संक्रमित पाये जाने का मामला सामने आया है। जिसे देखते हुए एम्स में एहतियातन मुख्य एमरजेंसी 24 घंटे के लिए बंद कर दी गई है और उसे पूरी तरह से सेनेटाइज किया जा रहा है।
इस संबंध में एम्स के डीन प्रो यूबी मिश्रा ने बताया कि उक्त ट्रेनी 16 तारीख से एमरजेंसी में ड्यूटी कर रही थी। संभावना यह भी है पहले मीरा नाम की जो मरीज आयी थी हो सकता उसको क्रॉस किया हो। फिर भी जांच जारी है। इस मामले में कौन-कौन से लोगों के साथ कॉन्टैक्ट हो सकता है। कैसे संक्रमण हुआ यह कुछ समय बाद ही बताया जा सकता है। बाकी आगे रिपोर्ट देखने के बाद ही बताया जा सकता है। एहतियातन हमने जहां ट्रेनी रहती थी उस हॉस्टल को क्वारटाइन कर दिया है। बाकी जो वहां पर इंटर्न्स हैं उनकी टेस्टिंग कर रहे हैं। आज टेस्टिंग हो जाएगी और कल तक सभी की रिपोर्ट आ जाएगी। उसने जहाँ-जहाँ मूवमेंट किया है वहां सेनिटाइजेशन किया जायेगा। एमरजेंसी को भी सेनिटाइज किया जा रहा है। मेस भी सेनिटाइज किया जायेगा। अभी मुख्य एमरजेंसी को सेनिटाइज कर रहे हैं। पहले जो कोविड एमरजेंसी थी उसको फिर से स्टार्ट कर रहे हैं। जो अब मुख्य एमरजेंसी का काम करेगी और मुख्य एमरजेंसी 24 घंटे यह बंद रहेगी। इमेरजैंसी के लिए एम्स मरीज लेता रहेगा।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
ऋषिकेश में “क्लीन एयर अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन, महापौर शम्भू पासवान ने की शिरकत
UK: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ऋषिकेश नगर कार्यकारिणी घोषित, दिनेश पैन्यूली को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष का दायित्व