सोशल मीडिया पर छाई बिबेक और सृजना की कहानी, पत्नी ने निभाई मिसाल कायम करने वाली भूमिका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सोशल मीडिया पर छाई बिबेक और सृजना की कहानी, पत्नी ने निभाई मिसाल कायम करने वाली भूमिका

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  इस समय सोशल मीडिया पर बिबेक और सृजना की कहानी की खूब चर्चा हो रही है। यूज़र्स सृजना की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, क्योंकि सृजना ने एक पत्नी के रूप में ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो न केवल प्रेरणादायक बल्कि अनमोल भी है।

बिबेक को ब्रेन कैंसर था, और वह स्टेज 1 में थे। इस कठिन समय में सृजना उनके साथ ढाल बनकर खड़ी रहीं। उन्होंने अपनी पूरी ताकत से बिबेक का साथ दिया और कैंसर से जंग में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चले। दोनों ने एकजुट होकर कैंसर से लड़ने की ठान ली। इस संघर्ष की प्रेरणादायक कहानी का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो लाखों लोग इसके गवाह बने।

सृजना ने अपनी जान की परवाह किए बिना बिबेक का साथ दिया, उनकी देखभाल की और हर पल उनकी हिम्मत बढ़ाई। लेकिन अंत में कैंसर ने जीत हासिल की और बिबेक हमें छोड़कर चले गए। फिर भी, कैंसर जीतकर भी नहीं जीत पाया, क्योंकि सृजना की शिद्दत और सच्चे प्यार ने उनकी कहानी को अमर बना दिया।

यह कहानी न केवल एक पत्नी के समर्पण का प्रतीक है, बल्कि यह प्रेम और संघर्ष की एक अनूठी मिसाल है। बिबेक और सृजना की यह प्रेम कहानी अब शायद हमेशा के लिए लोगों के दिलों में बसी रहेगी। सृजना ने साबित कर दिया कि सच्चा प्यार सिर्फ शब्दों में नहीं, बल्कि कड़ी से कड़ी मेहनत, समर्पण और संघर्ष में भी होता है। उनकी यह कहानी प्रेरणा का स्रोत बनी है, जो जीवन के कठिन समय में एक दूसरे का साथ देने की अहमियत को दर्शाती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox