टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय खेमा में टेंशन, सलामी बल्लेबाज हुआ घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय खेमा में टेंशन, सलामी बल्लेबाज हुआ घायल

मानसी शर्मा /-  भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टेस्ट सीरीज से पहले लगातार टेंशन बढ़ रही है। सरफराज खान, केएल राहुल के चोटिल होने के बाद अब इस लिस्ट में नया नाम शुभमन गिल का जुड़ गया है। गिल भी इंट्रा-स्क्वाड मैच में चोटिल हो गए हैं जिससे टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई है।

टीम इंडिया इस समय में पर्थ के वाका स्टेडियम में अभ्यास मैच में खून-पसीना बहा रही है। इस मैच का आज दूसरा दिन है। इस मैच में गिल स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे और तभी कैच लेते हुए उन्हें उंगली में चोट लग गई। बता दें कि गिल भारत के मुख्य बल्लेबाजों में शुमार हैं और पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टीम का हिस्सा थे।

शुभमन गिल हुए घायल

एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, गिल की चोट की पुष्टि हो गई है लेकिन, ये भी कहा है कि उनके पहले टेस्ट मैच से बाहर होने की बात कहना जल्दबाजी होगा। हालांकि 22 तारीख से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच तक गिल के फिट होने की संभावना बहुत कम है। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि शुभमन गिल चोटिल हो गए हैं, लेकिन ये कहना कि वह पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं ये जल्दबाजी होगी। बताया गया है कि शुभमन गिल मेडिकल टीम की निगरानी में है।

केएल राहुल भी हैं घायल

इससे पहले इस अभ्यास मैच में ही केएल राहुल को कल चोट लगी थी। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद राहुल की कोहनी पर लगी थी जिसके बाद उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा था। हालांकि, उनके फिट होने की संभावना है। वहीं विराट कोहली को चोटिल हुए थे और रिपोर्ट्स की मानें तो उनके स्कैन भी कराए गए थे लेकिन, अब वह पूरी तरह से ठीक हैं। मैच में उन्होंने बिना किसी परेशानी के बल्लेबाजी की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox