लोगों की मदद के लिए जल्द लॉन्च होगा आरोग्य सेतू रिस्टबैंड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लोगों की मदद के लिए जल्द लॉन्च होगा आरोग्य सेतू रिस्टबैंड

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- आरोग्य सेतु ऐप की सफलता के बाद अब केंद्र सरकार कोरोना मरीजों पर नजर रखने के लिए अपने ऐप के साथ जुड़कर काम करने वाले हजारों रिस्टबैंड्स लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए सरकार बेंगलुरु और गुड़गांव स्थित स्टार्टअप्स संस्थाओं के साथ काम कर रही है। इस रिस्टबैंड्स से मरीजों की डोर टू डोर जाकर स्क्रीनिंग करने वाले वर्कर्स को भी सही देखरेख करने में मदद मिलेगी। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया (ठम्ब्प्स्) एम्स और अन्य सरकारी अस्पतालों में इसकी शुरुआत जल्द ही करेगी, जिसके बाद राज्य सरकारों के लिए भी इसका डिजाइन तैयार किया जाएगा। फिलहाल बीईसीआईएल डिजाइनों की समीक्षा कर रही है.
                                             इससे जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस एक व्यक्ति से कई व्यक्तियों में फैल सकता है, इसलिए आने वाले समय में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ सकती है और संख्या बढ़ेगी तो लोगों पर नजर नजर रखने का दायरा भी बढ़ेगा. इस रिस्ट बैंड की मदद से ये आसानी से पता लगाया जा सकेगा कि क्वारंटीन में रह रहा व्यक्ति पर निगरानी करना आसान होगा. अगर कोई इस रिस्टबैंड को हटाता है तो इसके बारे में अस्पताल को जानकारी दी जाएगी। इस रिस्टबैंड से हेल्थ प्रोफेशनल्स को दूर से लोगों का टेंपरेचर और संक्रमण का लक्षण जानने में सहायता मिलेगी। अधिकारियों का मानना है कि इस बैंड से काफी हेल्प होगी और सरकार के होम क्वांटीन के लक्ष्य को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि इसके बाद लोगों को ज्यादा से ज्याद संख्या में घर पर ही आइसोलेट रहने के लिए कहा जा सकता है। अधिकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमित मरीजों को ट्रैक करने में राज्य सरकारों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। ऐसे में ये रिस्टबैंड उनकी काफी मदद करेगा। ये बैंड कोरोना जोखिम वाले इलाके में आते ही वॉर्निंग भी देगा. इस बैंड की कीमत करीब दो हजार रुपये तक हो सकती है, हालांकि अगर इसकी मांग में कमी पाई गई तो इसकी कीमत घट भी सकती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox