‘माफी या 5 करोड़’, सलमान खान को धमकी देने वाला शख्स कर्नाटक से गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘माफी या 5 करोड़’, सलमान खान को धमकी देने वाला शख्स कर्नाटक से गिरफ्तार

मानसी शर्मा /-  बीते कुछ महीनों से लगातार सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद से ये सिलसिला और ज्यादा बढ़ गया है। इसी मामले में मुंबई पुलिस ने एक और आरोपी को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।

पुलिस को मिला मैसेज

हाल ही में, मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम को एक मैसेज मिला था। जिसमें सलमान खान से मंदिर में जाकर माफी मांगने की बात कही गई थी। इसी के साथ 5 करोड़ रुपये की फिरौती की डिमांड की गई थी। इश मैसेज के मिलते ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। जिसके बाद पुलिस को कर्नाटक के हावेरी से एक सुराग मिला। इसके बाद सलमान खान को धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

कर्नाटक से जुड़े तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,  गिरफ्तार आरोपी का नाम बिकाराम जलाराम बिश्नोई हैं। जो राजस्थान के जालौर जिले का मूल निवासी हैं। धमकी भरे मैसेज की छानबीन करने पर पता चला कि ये मैसेज कर्नाटक से भेजा गया था। बता दें, मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कर्नाटक से तार जुड़ने के बाद पुलिस आरोपी को कर्नाटक से मुंबई लेकर आई हैं।

लॉरेंस बिश्नोई से हैं नाता

बिकाराम जलाराम बिश्नोई ने दावा किया कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। धमकी देने वाले ने मांग की थी कि या तो सलमान उनके मंदिर में जाकर माफी मांगें या 5 करोड़ रुपये दें। लेकिन अगर वो उनकी नहीं मानते तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox