16 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या, सामने आई चौंकाने वाली वजह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

16 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या, सामने आई चौंकाने वाली वजह

मानसी शर्मा /-   दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां मंगलवार शाम को मुस्तफाबाद इलाके में 16 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं, पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) में कॉल आई, जिसमें बताया गया कि कुछ युवकों ने एक 16 साल के लड़के पर चाकू से हमला कर दिया हैं। बताया जा रहा है कि उसे पेट पर कई बार चाकू मारा गया है, जिससे उसकी हालत नाजुक है।

नजदीकी अस्पताल में कराया भर्ती

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद घायल किशोर को इलाके के नजदीकी जग प्रवेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट के मुस्तफाबाद के निवासी के रूप में की गई है।

जांच में जुटी पुलिस

शुरुआती जांच में पता चला कि ये हमला आपसी रंजिश की वजह से हुआ है। लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। बता दें, ये मामला डेयलपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। जिसके बाद से पुलिस की पूरी टीम मामले की जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठे किए हैं। जिसके बाद इस घटना के चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही हैं। पुलिस किशोर की हत्या में शामिल संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। जिसके साथ आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox