14 दिन में पूरा नही होता कंटेनमैंट का कोर्स-सौम्या शर्मा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

14 दिन में पूरा नही होता कंटेनमैंट का कोर्स-सौम्या शर्मा

नजफगढ़/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/शिव कुमार यादव/- जिला दक्षिण-पश्चिम में दीनपुर गांव व द्वारका सैक्टर स्थित कंटेनमैंट जोन की 14 दिन की अवधि पूरी होने पर एसडीएम सौम्या शर्मा ने कहा कि कोविड-19 को लेकर केंद्र सरकार की गाईडलाईनस के तहत कंटेनमैंट जोन 14 दिन में पूरा नही होता। इसके लिए अंतिम रोगी की रिपोर्ट के बाद क्षेत्र को 28 दिन तक आइसोलेशन में रखना पड़ता है। उसके बाद जांच होती है और अगर कोई नया केस नही होता तो कंटेनमैंट समाप्त कर दिया जाता है।
                                           दीनपुर गांव व शाहजहानाबाद सोसायटी के कंटेनमैंट जोन को लेकर एसडीएम सौम्याशर्मा ने बताया कि दीनपुर में कंटेनमैंट के दौरान सिर्फ एक रोगी मिला है और शाहजहानाबाद सोसायटी में सभी लोगों के टेस्ट नेगेटिव आये है। यहां बता दें कि दोनो जोनो मे मरकज मे गये जमातियों के कारण कोरोना वायरस फैला था। जिसे देखते हुए प्रशासन ने दोनो जगहों को आठ अपै्रल को कंटेनमैंट जोन घोषित कर दिया था। अब इनकी अवधि पूरी हो रही है जिसपर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होने कहा कि कंटेनमैंट की पहली अवधि जरूर 14 दिन की होती है लेकिन इसके बाद मरीजों की जांच व कोई नया मरीज मिलने पर उसके 14 दिन देखे जाते है। फिर 14 तक आईसोलेशन किया जाता है ताकि स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाये। यानी के एक कंटेनमैंट 28 दिन तक होता है। उन्होने बताया कि मंगलवार को जिले में सिर्फ एक रोगी बढ़ा है जिसको लेकर अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या कुल 29 हो गई है। जिनमें से 6 मरीज ठीक भी हुए है। वहीं मरकज से आये लोगों में 66 केस पाॅजिटिव पाये गये थे जिसमें 13 केस और नये मिले है। वहीं खेड़ा डाबर स्थित आयुर्वेंदिक चरक संस्थान में एक रोगी की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए टीम ने संस्थान का दौरा किया और व्यवस्था का जायजा लिया। इस संबंध में उन्होने बताया कि ऐसे में रोगी थोड़ा मानसिक संतुलन खो देता है लेकिन ऐसी कोई बात नही है सभी रोगियों का ध्यान रखा जा रहा है। जिले में अधिकारी स्थिति पर पूरी नजर बनाये हुए है। कही भी कोई भी शिकायत व सूचना मिलने पर तुरंत टीमें मौके पर पंहुचती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox