बिस्किट से आ गई बच्चों के चेहरों पर मुस्कान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिस्किट से आ गई बच्चों के चेहरों पर मुस्कान

द्वारका/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- कोरोना वायरस के तहत चल रहे लाॅक डाउन में संस्थाऐं अपने-अपने तरीके से गरीबों व जरूरतमंदों की जरूरते पूरी कर रही है। कोई भोजन खिला रहा है तो कोई भोजन सामग्री बांट रहा है। लेकिन अध्यात्म योग संस्थान कुछ अलग ही अंदाज में लोगों के मुंह का जायका बनाये रखने के लिए खाद्य सामग्री का वितरण करा है। जिसके वितरण कार्यक्रमों में लोग बड़े चाव से सामान ले रहे है।

अध्यात्म योग संस्थान के अध्यक्ष रमेश कुमार योगाचार्य व संस्था के महासचिव अनिल बाल्यान लोगों को बिस्किट व नमकीन के पैकेट बांटते हुए।


                                            अध्यात्म योग संस्थान के अध्यक्ष रमेश कुमार योगाचार्य ने बताया कि हमारी संस्था द्वारका में विशेष प्रकार की खाद्य सामग्री का वितरण कर रही। जिसके अंदर बिस्किट व नमकीन के पैकेट वितरित किये जा रहे हैं। बच्चों व बुजुगों को उनकी यह भेंट बड़ी ही पसंद आ रही है और बिस्किट व नमकीन के पैकेट पाकर उनके चेहरों पर मुस्कान आ गई। ऐसे समय में जब पूरा विश्व कोरोना की दहशत में चिंता ग्रस्त दिखाई दे रहा है उस दौरान कुछ नया देकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाना भी कोई आसान काम नही है। उनकी संस्था ने कुछ नया करने का सोचा और उसे इस रूप में पूरा किया। उन्होने बताया कि भोजन व भोजन की सामग्री तो सभी वितरित कर रहे है और भी एक जैसा खाना रोज खाने से बोरियत भी हो जाती है जिसे देखते हुए हमने बिस्किट व नमकीन जैसे सूखे खाद्य पदाथों के पैंकेट बांटे का निर्णय लिया है। ताकि बच्चो व बुजुर्गों को जब भूख लगे तभी खाये। बस वो भूखे ना रहे और घरों से बाहर ना निकले।
                                             संस्था के महासचिव अनिल बाल्यान ने बताया कि कालोनियों में खाद्य पदार्थों का वितरण सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। लोगों को मास्क लगाने व सैनिटाइजर का उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। संस्था रोजाना अलग-अलग कालोनियों में जाकर सूखे खाद्य पदार्थों का वितरण कर रही है ताकि जिन लोगों को भोजन न मिल पाये तो वो कम से कम इन खाद्य पदार्थों से अपना पेट तो भर सके। उन्होने बताया कि संस्था के सदस्य लोगों को कोरोना से बचाव के लिए उन्हे जागरूक करने का काम कर रहे है और घरों मे रहने की अपील कर रहे है। उन्होने बताया कि ये ऐसी सामग्री है जो जब भूख लगे तब खाई जा सकती है। अकसर खाना तो टाईम पर ही मिलता है लेकिन कुछ समय ऐसा भी होता है जब बच्चों को भूख लगी होती है तब यह सामग्री उनकी भूख मिटानें में मददगार साबित होगी। संस्था के संरक्षक चरण सिंह यादव ने बताया कि हमारी संस्था ऐसे ही रोजाना गरीबों को राहत सामग्री का वितरण करती रहेगी और हमने प्रधानमंत्री राहत कोष में भी दान किया है ताकि जहां हम नही पंहुच सकते वहां सरकार जरूरतमंदों की मदद करे। उन्होने बताया कि उनकी इस खाद्य सामग्री से बच्चे व बुजुर्ग काफी प्रसन्न दिखाई दे रहे है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox