पाकिस्तान प्रेम’ के बहाने पंजाब सरकार पर अनिल विज का सियासी हमला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पाकिस्तान प्रेम’ के बहाने पंजाब सरकार पर अनिल विज का सियासी हमला

हरियाणा/सिमरन मोरया/- बिहार में राहुल गांधी की वैन में पप्पू यादव और कन्हैया कुमार को चढ़ने नहीं दिया जिस पर अनिल विज ने इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि वैसे तो ये उनका निजी मामला है लेकिन शायद इंडिया गठबंधन पप्पू यादव को इस काबिल नहीं मानते जो उनके साथ आकर बैठे हालांकि पहले वो उनके साथी रहे है।

बिहार में प्रदर्शन के दौरान RJD कार्यकर्ताओं ने एम्बुलेंस को रास्ता नहीं दिया उल्टा मरीज के परिजनों के साथ बदसलूकी की जिस पर अनिल विज ने कहा कि इसके लिए एक राष्ट्रीय नीति बननी चाहिए कोई भी जुलूस या ऐसा कुछ भी करे जो आवश्यक वाहन है उसके जाने के लिए रास्ता छोड़ा जाना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने कुछ दिन पहले अंबाला में ही घटना का उदाहरण दिया। साथ ही केजरीवाल के अवार्ड वाले बयान पर अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि प्रजातंत्र में जनता देती है सबसे बड़ा अवॉर्ड और दिल्ली की जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दे तो दिया अवॉर्ड उनको उससे ही संतोष कर लेना चाहिए।

राहुल गांधी के बयान पर अनिल विज का तंज
राहुल गांधी ने बयान दिया कि महाराष्ट्र की तरह हम बिहार में धांधलियां नहीं होने देंगे, जिस पर अनिल विज ने राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि बिहार में वोटों सत्यापन हो रहा है कुछ फर्जी पार्टियां और कुछ फर्जी नेता फर्जी वोटरों की पहरेदारी कर रहे है। उन्होंने कहा कि तुम चुनाव के बाद रोते हो तुम्हें तो फर्जी वोट लिस्ट से बाहर निकले इसका समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे तुम्हारे पेट में क्यों पीड़ा हो रही है तुम्हे तो सरकार की सराहना करनी चाहिए।

आप सरकार पर जमकर बरसे अनिल विज
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर अनिल विज ने कहा कि पंजाब की सरकारें हरियाणा के हक का जो पानी है। जो लोगों की और खेतों की प्यास बुझाने के लिए है। सुप्रीम कोर्ट भी हमारे हक में फैसला दे चुका है। उसको लगातार ठुकरा रहे है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने तो वो समझौता ही रद्द कर दिया था। उन्होंने आप पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये चाहते है कि SYL का पानी हरियाणा को न मिले, लेकिन रावी का पानी पाकिस्तान को चला जाए और पाकिस्तान का प्रेम हरियाणा को प्यासा रख रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox