लॉर्ड्स में मुकाबला रोमांचक, इंग्लैंड ने टॉस जीता, भारत की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लॉर्ड्स में मुकाबला रोमांचक, इंग्लैंड ने टॉस जीता, भारत की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव

क्रिकेट/सिमरन मोरया/- भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का कारवां लॉर्ड्स पहुंच चुका है, जहां आज से तीसरे टेस्ट मैच का आगाज हो रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड ने मुकाबले से एक दिन पहले ही प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया था। इंग्लैंड ने अहम बदलाव करते हुए अपनी प्लेइंग इलेवन में जोफ्रा आर्चर को शामिल किया है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को थोड़ा संभलकर रहना होगा।

दूसरी तरफ, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के साथ ही टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का खुलासा कर दिया है। भारत की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दूसरे टेस्ट में बाहर बैठने वाले स्टार भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हो गई है। लॉर्ड्स की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मुफीद मानी जाती है। इसलिए, बुमराह को वापस से प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। बुमराह के टीम में शामिल होने से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर चले गए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने पहले टेस्ट में भले ही 5 विकेट चटकाए लेकिन दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक विकेट ही चटका सके। यही वजह रही कि कृष्णा को बाहर का रास्ता दिखाया गया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है:
भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप, मोहम्‍मद सिराज।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर

गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। हेडिंग्ले में करारी शिकस्त झेलने के बाद टीम इंडिया ने एजबेस्टन में शानदार वापसी की और इंग्लैंड को हराते हुए सीरीज में बराबरी हासिल की। अब लॉर्ड्स में दोनों टीमों की कोशिश सीरीज में बढ़त हासिल करने पर लगी है। इंग्लैंड में लॉर्ड्स में ही टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा 3 टेस्ट मैच अपने नाम किए हैं। टीम इंडिया के पास ऐतिहासिक मैदान पर चौथी दर्ज करने का शानदार मौका है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox