इंस्टाग्राम पर किया था विवादित पोस्ट, यूट्यूबर ने गुस्से में दूसरे दोस्त को मार दी गोली

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इंस्टाग्राम पर किया था विवादित पोस्ट, यूट्यूबर ने गुस्से में दूसरे दोस्त को मार दी गोली

मानसी शर्मा /-    बिहार के पटना से एक हत्या का मामला सामने आया है। जहां, एक इंस्टाग्राम पोस्ट के कारण बढ़ते तनाव की वजह से दो दोस्त एक-दूसरे के खून के प्यासे बन गए। एक दोस्त ने दूसरे को गोली मार दी। जिसके बाद पूरे इलाके में दहश्त का माहौल बन गया है।

क्या है पूरा मामला?

ये घटना बिहार के पटना के दीघा थाना क्षेत्र के रामजीचक इलाके की है। यहां रहने वाले 25 साल के आकाश को गोली मार दी। दरअसल, आकाश ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसकी वजह से विवाद शुरु हुआ। इसके बाद रविवार रात करीब 9:30 बजे दो लोगों ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आपको बता दें, गोली मारने वाला और जिसे गोली लगी, दोनों ही एक यूट्यूबर है। दोनों ही यूट्यूब पर काफी एक्टिव रहते हैं।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आकाश पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाई गईं थी। जिसके बाद उसे पाटलिपुत्रा कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपित पीड़ित के जानने वाले हैं। उनके बीच पहले से दोस्ती थी। वहीं, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस ने आगे बताया कि आकाश परिवार के साथ दीघा थाना क्षेत्र के रामजीचक इलाके में रहता है। आकाश एक यूट्यूबर है सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता था। हाल ही में आकाश ने इंस्टाग्राम पर एक विवादित पोस्ट शेयर किया था। जिसकी वजह से उसके कुछ दोस्त उससे नाराज थे। इसी वजह से रविवार रात करीब 9:30 बजे कुछ बदमाशों ने उस पर गोली चला दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox