‘मिर्जापुर’ का भौकाल अब बड़े पर्दे पर भी, ओटीटी वेब सीरीज पर बनेगी फिल्म

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘मिर्जापुर’ का भौकाल अब बड़े पर्दे पर भी, ओटीटी वेब सीरीज पर बनेगी फिल्म

मानसी शर्मा /-   मिर्जापुर’ फैंस के लिए एक बड़ी गुड न्यूज सामने आई है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। मेकर्स से मिली जानकारी के अनुसार, इस फिल्म में कालीन भैया, गुड्डू पंडित मुन्ना त्रिपाठी से लेकर कंपाउंडर तक सभी एक्टर उसी किरदाम में दिखने वाले हैं।

अनाउंसमेंट वीडियो हुआ रिलीज

हाल ही में, ‘मिर्ज़ापुर: द फिल्म’ का अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज हुआ है। जिसने सामने आते ही सोशल मीडिया पर भौकाल मचा दिया है। वीडियो की बात करें तो इस वीडियो की शुरुआत पंकज त्रिपाठी के दमदार डायलॉग से होती है। जिसमें वो कहते है कि ‘गद्दी का महत्व तो आप जानते ही हैं…सम्मान, पावर, कंट्रोल। आपने भी मिर्जापुर अपनी-अपनी गद्दी पर बैठकर देखी होगी पर इस बार गद्दी से नहीं उठे तो रिस्क है।’

गुड्डू भैया का फिर दिखेगा भौकाल

फिर एंट्री होती है हम सबके चहीते गुड्डू भैया की। इस वीडियो में वो कह रहे कि ‘सही बोले कालीन भैया, रिस्क लेना हमारी यूएसपी है। अब जो है न, सारा खेल बदल दिए हैं। क्या ही कि मिर्जापुर आपके पास नहीं आएगा, आपको मिर्जापुर के पास आना पड़ेगा।’

इस अंदाज में दिखे मुन्ना भैया

इसके बाद आते है मुन्ना भैया, जो कहते है कि’हिंदी फिलम के हीरो हैं बे हम और हिंदी फिलम तो थिएटर में ही देखी जाती है न। बोले थे न, हम अमर हैं और अब मिर्जापुर की गद्दी पे यहीं से बैठकर राज होगा। धार तो तेज है न बे कम्पाउंडर?’

मिर्जापुर इस दिन होगी रिलीज

मेकर्स से मिली जानकारी के अनुसार, ये फिल्म साल 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। इस खबर ने फैन्स के बीच तहलका मचा दिया है। जिसके बाद से फैन्स यही कह रहे हैं कि मिर्जापुर से अब सारे बॉलीवुड फिल्मों का रेकॉर्ड टूटेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox