क्या है रोशनी जायसवाल केस? जिसको लेकर विनेश फोगाट एक बार फिर भाजपा पर बरसीं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

क्या है रोशनी जायसवाल केस? जिसको लेकर विनेश फोगाट एक बार फिर भाजपा पर बरसीं

मानसी शर्मा /-   कांग्रेस विधायक और पूर्व पहलवान विनेश फोगाट ने एक बार फिर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब उन्होंने सोमवार यानी 28 अक्टूबर को रोशनी जयसवाल केस को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा हम रोशनी जायसवाल के साथ खड़े हैं। उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है, उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा महिलाओं पर हुए अन्याय को दबाने की कोशिश करती है।

भाजपा पर बरसीं विनेश फोगाट

बता दें कि 28 अक्टूबर को वीनेश फोगाट और अलका लांबा ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान विनेश फोगाट ने कहा कि रोशनी जायसवाल को भाजपा और आरएसएस के नेता दुष्कर्म की धमकियां दे रहे हैं। भाजपा ने पीड़िता के परिजनों को जेल में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी खुला घूम रहा है। वहीं, अलका लांबा ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीड़िता रोशनी जायसवाल अपने बच्चे और मां-बाप के साथ ठोकरें खा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी राजेश सिंह 40 दिनों से कहां है? अलका ने कहा कि उलटा पीड़िता के घर के कुर्की के आदेश दे दिए गए हैं।                  

क्या है रोशनी जयसवास केस?

दरअसल, 15 सितंबर  2024 को वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाना अंतर्गत प्रेमचंद कॉलोनी से एक घटना सामने आई थी। जिसमें कांग्रेस नेत्री रोशनी जायसवाल और उनके पति ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यकर्ता राजेश सिंह के साथ मारपीट की थी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेत्री का आरोप था कि राजेश सिंह ने उनके फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। जिसके बाद रोशनी जायसवाल के पति और उनके समर्थकों ने राजेश सिंह के घर पर धाबा बोल दिया था। जिसके बाद दोनों तरफ से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

अब कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है। कोर्ट ने लगातार रोशनी कुशल जायसवाल को हाजिर होने का आदेश दिया लेकिन, वो कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं। जिसके बाद अदालत ने उन्हें फरार घोषित कर दिया था। इसके साथ ही, कोर्ट ने रोशनी कुशल जायसवाल के आवास की कुर्की का आदेश भी जारी कर दिया था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox