
मानसी शर्मा /- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। इस सूची में 25नाम शामिल हैं। इसके साथ ही, पार्टी ने अब तक कुल 146उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पहली सूची में 99और दूसरी सूची में 22उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था।
महायुति गठबंधन का उम्मीदवारों का चयन जारी
इसके अलावा, नांदेड़ लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए BJPने संतुक मारोतराव हंबर्डे को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। महायुति गठबंधन, जिसमें BJP, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल हैं, ने 288सीटों में से 260पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। अभी 28सीटों पर उम्मीदवारों का चयन होना बाकी है।
BJPके 146उम्मीदवारों के अलावा, शिवसेना ने 65और एनसीपी ने 49सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। दूसरी ओर, महा विकास अघाड़ी (MVA) ने 259सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। 29सीटों पर अभी भी प्रत्याशी तय नहीं हुए हैं। MVAमें कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी, और शरद पवार की एनसीपीएसपी शामिल हैं।
BJPके प्रमुख उम्मीदवारों की सूची
BJPने नागपुर-पश्चिम विधानसभा सीट से सुधाकर कोहले और नागपुर-उत्तर सीट से मिलिंद पांडुरंग माने को उम्मीदवार बनाया है। बोरीवली से मौजूदा विधायक सुनील राणे की जगह संजय उपाध्याय को टिकट दिया गया है। इसके अलावा, मुर्तिजापुर से हरीश मारोतिअप्पा पिंपले, कारंजा से सई प्रकाश डहाके, तेओसा से राजेश श्रीराम वानखेड़े, और मोर्शी से उमेश यावलकर को भी टिकट मिला है।
आर्वी विधानसभा सीट से सुमित किशोर वानखेड़े, कटोल से चरणसिंह ठाकुर, सवानेर से आशीष देशमुख, और नागपुर मध्य से प्रवीण दटके को भी BJPने उम्मीदवार बनाया है।भाजपा ने मौजूदा विधायक भारती लावेकर को वर्सोवा से और पराग शाह को घाटकोपर पूर्व से फिर से उम्मीदवार के रूप में चुना है। हालांकि, पहले इस बात की अटकलें थीं कि दोनों का टिकट काटा जा सकता है।





More Stories
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देखा छात्राओं का आत्मरक्षा प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस के ‘मिशन शक्ति’ अभियान की सराहना की
फरीदाबाद: भाखरी कचरा विवाद में नया मोड़, विपुल गोयल के सामने आई कृष्णपाल गुर्जर की योजना, कौन होगी कामयाब?
दिल्ली मेट्रो महा विस्तार: 279 KM में 16 नए रूट बनेंगे, नजफगढ़, मीठापुर-करावल से नरेला-बवाना, रोहिणी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, DDA मीटिंग में मुहर
वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, स्कूटी और मोबाइल बरामद; तीन मामले सुलझे
ऋषिकेश निवासी डॉ. राजे नेगी को उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार बनाया गया, पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण का जोरदार प्रदर्शन