हर नागरिक की समस्या का होगा समाधान, 24 घंटे खुले रहेंगे जनता के लिए दरवाजे- सीएम नायब सैनी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हर नागरिक की समस्या का होगा समाधान, 24 घंटे खुले रहेंगे जनता के लिए दरवाजे- सीएम नायब सैनी

मानसी शर्मा /-   हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिहोवा, कुरुक्षेत्र, लाड़वा के साथ-साथ हरिद्वार जाने वाले लाखों लोगों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए पिहोवा से यमुनानगर तक सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र और लाडवा में भी बाईपास बनाकर लोगों को ट्रैफिक जाम जैसी समस्या से निजात दिलाई जाएगी। प्रदेश में तेज गति के साथ कई हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री आज जिला कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत व धन्यवाद समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व क्षेत्र की सम्मानित जनता को हाथ जोड़कर शीश नवाते हुए कमल का फूल खिलाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने दीपावली पर्व, भैया दूज, छठ पूजा व विश्वकर्मा जयंती की भी सभी को बधाई दी।नायब सिंह सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि भाजपा की प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर लाडवा को विकास की दृष्टि से बेहतर बनाना है।

प्रदेश में मेट्रो व लोकल ट्रेनों का विस्तार किया जाएगा- सीएम सैनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मेट्रो व लोकल ट्रेनों का विस्तार किया जाएगा ताकि लोगों को अपने आवागमन में आसानी हो। प्रदेश में जल्द ही ऐसे बहुत सी सड़क परियोजनाओं व अन्य परियोजनाओं को गति देने का काम किया जाएगा जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर हो और लोगों को इन सुविधाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नागरिकों की जो भी समस्याएं एवं कार्य हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर करवाना सुनिश्चित किया जाए।

जनता के लिए 24 घंटे  हमारे दरवाजे खुले रहेंगे- सीएम सैनी

नायब सिंह सैनी ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि लाडवा  विधानसभा क्षेत्र के तहत जहां पर भी सड़कों से संबंधित पैच वर्क या सड़कों को दुरुस्त किया जाना है, उस कार्य को जल्द से जल्द करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हर नागरिक की समस्या का समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता के लिए 24 घंटे  हमारे दरवाजे खुले रहेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox