‘एक्ट्रेस का पति होने से अच्छा है कि…’, फहद अहमद पर तंज कसते हुई ये क्या बोलीं सना मलिक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘एक्ट्रेस का पति होने से अच्छा है कि…’, फहद अहमद पर तंज कसते हुई ये क्या बोलीं सना मलिक

मानसी शर्मा /-   अगले महीने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसके लिए सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर रही है। इसी कड़ी में, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) पार्टी से सना मलिक अणुशक्तिनगर सीट से चुनावी मैदान में उतरी है। इस पार्टी के सामने राकांपा (शरद पवार) से एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद खड़े है। इससे पहले फहद समाजवादी पार्टी के नेता थे।

कौन है फहद अहमद?

फहद अहमद टाटा इंस्टीट्यूट आप सोशल साइसेंज (टिस) के विद्यार्थी रहे हैं। वह भी स्वरा भास्कर की तरह सामाजिक कार्यों में काफी एक्टिव रहते है। उन्होंने 16 फरवरी 2023 को एक्ट्रेस स्वरा भास्कर से शादी की थी।

सना ने फहाद पर साधा निशाना

इसी बीच, फहद अहमद पर तंज कसते हुए सना ने कहा कि ‘नवाब मलिक की बेटी होने पर मुझे गर्व है। इसलिए अगर नवाब मलिक की बेटी अणुशक्तिनगर की बेटी बनती है तो यह किसी अभिनेत्री का पति होने से ज्यादा बेहतर है।’ सना ने आगे कहा कि उन्होंने इस इलाके में काम किया है। उन्हें अपनी रैली में जिस तरह का समर्थन और प्यार मिला है, वह उसका प्रमाण है।

सना ने कहा कि ‘यह राजनीति है। कोई दुश्मन नहीं है, बस विरोधी हैं। फिलहाल वे प्रतिद्वंद्वी हैं। क्योंकि उन्होंने एक ऐसे शख्स को उम्मीदवार बनाया है, जो पैराशूट से यहां आकर लैंड हुआ है। इसलिए मुझे उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना है। लेकिन इतना जरूर कहूंगी कि यहां के लोग मुझे सिर्फ नवाब मलिक की बेटी के तौर पर नहीं जानते हैं बल्कि मैं उनके घर जाती हूं, उनके साथ चाय पीती हूं और उनकी समस्याओं के बारे में सुनती हूं।’आपको बता दें, मलिक हाल ही में नवाब मलिक बीजेपी की अगुवाई में महायुति गठबंधन में शामिल हुए थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox