मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में किया गया भर्ती

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में किया गया भर्ती

मानसी शर्मा /-  लोक गायिका व पद्मभूषण से सम्मानित शारद सिन्हा की तबीयत खराब हो गई है। हालत गंभीर होने के कारण उनको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्स के सूत्रों ने बताया कि शारदा सिन्हा की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि उन्हें आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

सूत्रों के मुताबिक, शरदा सिन्हा को खाने-पीने में दिक्कत हो रही थी। जिसे लेकर उनका इलाज एम्स से चल रहा था लेकिन, शनिवार यानी 26 अक्टूबर की सुबह उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। बता दें कि, हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सेहत को लेकर जानकारी दी थी।

सुरीली आवाजों के लिए जानी जाती हैं शारदा सिन्हा

बता दें कि, शारदा सिन्हा ने अनगिनत गाने गाए हैं। जिसमें लोक गीत से लेकर छठ का गीत भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने सलमान खान की फिल्म “मैंने प्यार किया” में भी गाने गाए हैं। कई फिल्मों में उन्होंने प्लेबैक सिंगर के रूप में अपनी आवाज दी है। उनके गाने ज्यादातर बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में लोकप्रिय है। गीत के क्षेत्र में उन्होंने एक अलग पहचान बनाई है। अपनी सुरीली आवाजों से वो श्रोताओं के दिलों पर राज करती हैं। गायन के क्षेत्र में शानदार काम के चलते उनको पद्मभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

पति के निधन के बाद से चिंतित

बता दें कि, शारदा सिन्हा अपने पति के निधन के बाद चिंतित रहती हैं। जिस कारण से उनकी तबीयत बिगड़ गई है। गौरतलब है कि, उनके पति का ब्रेन हैमरेज के कारण निधन हो गया था। अब शारदा सिन्हा की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है। हालांकि, अपनी सेहत को लेकर वो लगातार सोशल मीडिया पर अपडेट दे रही थीं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox