
मानसी शर्मा /- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसान आंदोलन को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। अंबाला के नारायणगढ़ में उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों का अनादर किया है। भाजपा ने किसानों को लाठीचार्ज दिया। किसानों को आंसू गैस के गोले मिले लेकिन एमएसपी पर गारंटी नहीं मिली। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी है। मैं कहीं जाती हू को हरियाणा के युवाओं को देखकर बोलता हूं। ये कर्मठ है। आपको अग्निवीर मिला, आप देश के लिए बॉर्डर पर जाइए और वापस आके फिर संघर्ष करिए। यहां का खिलाड़ी सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करते रहे लेकिन पीएम मोदी के पास मिलने के लिए समय नहीं था। राहुल गांधी हरियाणा के लिए समर्पित हैः प्रियंका प्रियंका गांधी ने आगे भी हमला बोला। उन्होंने आगे कहा कि ये कांग्रेस की लहर नहीं, आपके सम्मान की लहर है। अगर आप बंट गए तो आपको आपका सम्मान खत्म हो जाएगा। इस लहर को और मजबूत बनाइए। भाजपा जा रही है, कांग्रेस आ रही है। कांग्रेस हरियाणा के लिए समर्पित है। राहुल गांधी आपके लिए जान देने के लिए तैयार हैं। हुड्डा जी, और शैलजा जी सब हरियाणा के लिए समर्पित है।
राहुल गांधी ने भी साधा निशाना जनसभा में राहुल गांधी ने भी केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने सबका भाषण सुना। सबके ने भाषण में सम्मान का जिक्र किया। उतनी ही जरूरी बात ये हैं कि आपकी जेब में कितना पैसा दिया जा रहा है। कितना निकाला जा रहा है, ये जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारे लोगों की जेब में, बैंक अकाउंट में कितना पैसा है ये जरूरी है। आपको पूछना है कि ज्यादा पैसा निकल रहा है या फिर अंदर जेब में आ रहा है। अगर निकल रहा है तो कौन निकालता है। आता है तो कौन देता है। अडानी के बारे में उन्होंने कहा कि वो फावड़ा नहीं चलाते, मेहनत नहीं करते, पर उनके पास सुनामी की तरह पैसा आता है।





More Stories
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
नजफगढ़ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तारी के बाद जांच के दायरे में विदेश में बैठा अपराधी
विपक्ष मुख्यमंत्री की साड़ी, चप्पल और व्यक्तिगत गतिविधियों पर नजर रखने में व्यस्त है; जानिए क्यों बिफरी रेखा गुप्ता
देवप्रयाग इलाके में कार गिरी, 2 की मौत 3 घायल
चांदनी चौक में मोबाइल फोन के नाम पर ठगी का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप, एक आरोपी गिरफ्तार