नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/शिव कुमार यादव/- ओमेक्स चौक मॉल, चांदनी चौक द्वारा आयोजित दिल्ली 6 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ का उद्देश्य रन फॉर चेंज था। आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में फिटनेस के महत्व के प्रति इस दौड़ से लोगो को जागरूक करना था जिसमे बहादुरगढ रनर्स ग्रुप को रनिंग पार्टनर बुलाया गया था।

दीपक छिल्लर ने बताया कि लोगों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए इस दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के बच्चे,बड़े महिला ने आगे आकर दिल्ली 6 के लोगों को फिटनेस के लिए जागरूक किया नशे से दूर रहने का संदेश दिया। डा किरण छिल्लर को सिलेब्रिटी गेस्ट बुलाया गया उन्होने इंडिया फ्लैग के साथ दौड पुरी कर नारी शक्ति को मोटिवेट किया।

बहादुरगढ़ रनर ग्रुप से 160 धावको ने भाग लिया जिसमें गुलाब सिंह किरण नरूला, अमृत कौर, अमित कुमार, ऋषभ राजेश ,अक्षत, अनुराग, सचिन ,बह्म प्रकाश ,आर के मोर, विजय दहिया, नवीन राना, धर्मवीर ,संदीप ,कीर्ति डागर,सन्नि डागर,अमर नाथ,विपिन तिवारी,राकेश छाबड़ा,श्याम,धर्मवीर,भोजराज,लछमन,राकेश,शमशेर,अजय कंडोल,सागर ओहलान,सुनील,डा इमरोज,शमशेर,निलम राठी,दीपक,शौकीन,अमनदीप ने सफलतापूर्वक दौड पुरी कर लोगो को संदेश दिया लोगो को “आधा घंटा रोज” फिटनेस के लिए निकालना चाहिए


More Stories
प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला!
द्वारका पुलिस की कार्रवाई, 150 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3,000 अवैध शराब की बोतलें बरामद!
हांगझोऊ वर्ल्ड कप में भारत का जलवा
BRG ने पूरी की 500 किमी की अप-डाउन साइकिल यात्रा, रचा नया इतिहास
कारगिल रन में BRG का दमदार प्रदर्शन!