“मंगेश यादव की हत्या हुई है”, अखिलेश ने यूपी पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“मंगेश यादव की हत्या हुई है”, अखिलेश ने यूपी पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मानसी शर्मा /-  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर एनकाउंटर को लेकर बड़ा दावा किया है। अखिलेश ने कहा कि मंगेश यादव का एनकाउंटर नहीं बल्कि  हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि रात में पुलिस आई और मंगेश को उठाकर ले गई थी। यहां एनकाउंटर करने के लिए भी योजना बनाई जाती है।  

अखिलेश ने कहा कि यूपी में अन्याय की सीमा पार हो गई है। एनकाउंटर को लेकर झूठी कहानी रची जा रही है। उन्होंने कहा कि हर कोई जानता हो कि यूपी में में फेक एनकाउंटर नहीं हो रहे हैं। हत्या की जा रही हैं। मंगेश यादव की जान ली गई है। गांव के निवासी जानते हैं कि मंगेश को पुलिस-एसटीएफ रात में उठाकर ले गई। अखिलेश यादव ने कहा कि सोचिए कैसी कहानी गढ़ी गई कि उसके पास नया अमेरिकन टूरिस्ट का बैग था। जब बैग खोला गया तो उसमें शोरूम से खरीदे हुए नए कपड़े निकले। जो बाइक मिली सुनने में आया है कि बाइक चोरी हुई थी। कई दिनों बाद उसका मुकदमा लिखा गया था।

हत्या के पीछे अधिकारी का हाथ                

अखिलेश यादव ने कहा कि नकारात्मक दिमाग वाले विनाश कर सकते हैं। जो हार्टलैश है, उससे उम्मीद ही क्या करें। हालांकि वो वीडियो हम नहीं चलाना चाहते हैं, वो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर दिमाग होता तो चप्पल में एनकाउंटर नहीं होता। इसलिए जहां ये सरकार लूटने का काम कर रही है। एनकाउंटर कर डराना चाहती है। किसको एनकाउंटर किया जाए, वो भी अधिकारी बैठकर योजना बनाते हैं। जो रातभर बैठकर रणनीति बनाते हैं, उनसे क्या न्याय की आस करेंगे। रणनीति इसी बात की बनाते हैं कि कैसे हत्या कर दी जाए और किसी को जानकरी भी न हो।

अखिलेश यादव ने पुलिस पर उठाए सवाल

सपा मुखिया ने कहा कि इन लोगों को उसके घर-परिवार के लोगों का दुख समझ नहीं आ रहा है। बहन के आंसू नहीं दिख रहे हैं। सोचिए क्या दिमाग है इनका सरकार ने कैसी होशियारी दिखाई कि चप्पल में एनकाउंटर कर दिया। कौन तस्वीर देखकर नहीं बता सकता है कि ये झूठा एनकाउंटर है। ये पहला झूठा एनकाउंटर नहीं पहले भी एनकाउंटरों पर उंगली उठी हैं। जिस समय पहला एनकाउंटर नोएडा में हुआ था।  उस समय भी हमने कहा था कि ये पुलिस वालों ने हत्या का प्रयास किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox