
मानसी शर्मा /- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर एनकाउंटर को लेकर बड़ा दावा किया है। अखिलेश ने कहा कि मंगेश यादव का एनकाउंटर नहीं बल्कि हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि रात में पुलिस आई और मंगेश को उठाकर ले गई थी। यहां एनकाउंटर करने के लिए भी योजना बनाई जाती है।
अखिलेश ने कहा कि यूपी में अन्याय की सीमा पार हो गई है। एनकाउंटर को लेकर झूठी कहानी रची जा रही है। उन्होंने कहा कि हर कोई जानता हो कि यूपी में में फेक एनकाउंटर नहीं हो रहे हैं। हत्या की जा रही हैं। मंगेश यादव की जान ली गई है। गांव के निवासी जानते हैं कि मंगेश को पुलिस-एसटीएफ रात में उठाकर ले गई। अखिलेश यादव ने कहा कि सोचिए कैसी कहानी गढ़ी गई कि उसके पास नया अमेरिकन टूरिस्ट का बैग था। जब बैग खोला गया तो उसमें शोरूम से खरीदे हुए नए कपड़े निकले। जो बाइक मिली सुनने में आया है कि बाइक चोरी हुई थी। कई दिनों बाद उसका मुकदमा लिखा गया था।
हत्या के पीछे अधिकारी का हाथ
अखिलेश यादव ने कहा कि नकारात्मक दिमाग वाले विनाश कर सकते हैं। जो हार्टलैश है, उससे उम्मीद ही क्या करें। हालांकि वो वीडियो हम नहीं चलाना चाहते हैं, वो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर दिमाग होता तो चप्पल में एनकाउंटर नहीं होता। इसलिए जहां ये सरकार लूटने का काम कर रही है। एनकाउंटर कर डराना चाहती है। किसको एनकाउंटर किया जाए, वो भी अधिकारी बैठकर योजना बनाते हैं। जो रातभर बैठकर रणनीति बनाते हैं, उनसे क्या न्याय की आस करेंगे। रणनीति इसी बात की बनाते हैं कि कैसे हत्या कर दी जाए और किसी को जानकरी भी न हो।
अखिलेश यादव ने पुलिस पर उठाए सवाल
सपा मुखिया ने कहा कि इन लोगों को उसके घर-परिवार के लोगों का दुख समझ नहीं आ रहा है। बहन के आंसू नहीं दिख रहे हैं। सोचिए क्या दिमाग है इनका सरकार ने कैसी होशियारी दिखाई कि चप्पल में एनकाउंटर कर दिया। कौन तस्वीर देखकर नहीं बता सकता है कि ये झूठा एनकाउंटर है। ये पहला झूठा एनकाउंटर नहीं पहले भी एनकाउंटरों पर उंगली उठी हैं। जिस समय पहला एनकाउंटर नोएडा में हुआ था। उस समय भी हमने कहा था कि ये पुलिस वालों ने हत्या का प्रयास किया है।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,