
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मदुरै-बेंगलुरु, चेन्नई-नागरकोइल और मेरठ-लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेनों के संचालन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ये नई ट्रेनों देश के महत्वपूर्ण शहरों और ऐतिहासिक स्थलों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी, जो तीर्थयात्रियों, छात्रों, किसानों और आईटी पेशेवरों के लिए फायदेमंद होंगी। पीएम मोदी ने दक्षिण भारत के विकास पर जोर देते हुए कहा कि तमिलनाडु और कर्नाटक का विकास सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने यह भी बताया कि इस साल के बजट में तमिलनाडु को 6 हजार करोड़ रुपए से अधिक का बजट प्राप्त हुआ है, जो 2014 के मुकाबले 7 गुना अधिक है, जबकि कर्नाटक के लिए 7 हजार करोड़ रुपए से अधिक का बजट आवंटित किया गया है, जो 2014 की तुलना में 9 गुना अधिक है।





More Stories
दिल्ली में अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
BJP में शामिल होंगे सपा के तीन विधायक
तीन दिन, तीन ठिकाने… आज फिर मार्च करेगा विपक्ष
जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त
छतरपुर में कथित भू-माफिया और अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा गरमाया
दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशनों पर बंद हो सकते हैं एंट्री-एग्जिट गेट, पुलिस ने DMRC को लिखा पत्र