पशुओ का शिकार करने आये तेंदुवे को बैलों ने मार डाला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पशुओ का शिकार करने आये तेंदुवे को बैलों ने मार डाला

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देहरादून/भावना शर्मा/मनोजीत सिंह/- खबर हिमांचल प्रदेश के सिरमौर जिले की है. रात के अँधेरे में सिरमौर जिले के संगड़ाह विकासखंड में एक घर पर बंधे बैलों और गाय और बछड़े पर तेंदुवे ने हमला बोल दिया। तेंदुवे ने अँधेरे में फायदा उठाकर बैल और गाय और उसके बछड़े पर हमला कर दिया। शिवपुर क्षेत्र में मदन सिंह की पशुशाला है। देर शाम उन्हें आभास हुआ कि पशु चिल्ला रहे हैं। ऐसे में उन्होंने देखा पशुशाला में तेंदुवा घुसा था। उन्होंने डर की वजह से बाहर से तुरंत दरवाजा बंद कर दिया। काफी देर पालतू जानवरों और तेंदुवे के बीच लड़ाई चलती रही। पशुशाला में  दो बैल, एक गाय और एक बछड़ा था। सभी को तेंदुए ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। ऐसे में काफी देर बाद मदन सिंह ने जा कर देखा तो तेंदुआ मरा मिला। पशुशाला के अंदर. बैलों ने तेंदुवे को जान से मार दिया। इसी इलाके में इससे पहले तेंदुआ कई पशुओं और लोगों पर भी हमला कर चुका था। तेंदुवे कि दहशत से लोग भी खौफ में थे। लोगों ने बताया कि  तेंदुवे का इस इलाके मे कई दिनों से आतंक छाया हुआ था। साथ ही पड़ौस के एक गाँव वेरी में भी तेंदुए ने एक महिला को भी हमला कर घायल कर दिया था। तेंदुवे के इस हमले में घायल हुए पशुओं को लेकर पशुशाला मालिक ने ग्राम प्रधान के मार्फ़त सरकार से मुआबजे की मांग की है। क्योंकि हमले में दो बैल एक गाय और एक बछड़ा घायल हुए हैं जिनके बचने की संभावना बहुत कम लग रही है। सम्बंधित मामले की सूचना पुलिस चौकी हरिपुरधार को भी दी गयी है। साथ में वनरक्षक को भी सूचना दी गयी। वन बिभाग की टीम मौके पर पहुँच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox