एम्स का सर्वर फिर से डाउन: मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना, ऑफलाइन मोड में हो रहा काम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एम्स का सर्वर फिर से डाउन: मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना, ऑफलाइन मोड में हो रहा काम

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  देश के सबसे बड़े मेडिकल इंस्टिट्यूट एम्स का सर्वर एक बार फिर डाउन हो गया है, जिससे इलाज कराने आए मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आज सुबह से ही ऑनलाइन सेवाएं बाधित हैं, और फिलहाल मरीजों के पर्चे ऑफलाइन मोड में बनाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। एम्स में सर्वर डाउन होने के कारण ओपीडी कार्ड बनाने में भी दिक्कतें आ रही हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में एम्स का सर्वर हैक हो गया था, जिसके बाद कई दिनों तक एम्स का सिस्टम इसे रिस्टोर नहीं कर पाया था। पूरा ऑनलाइन सिस्टम ठप हो गया था। कई दिनों की कड़ी मेहनत और प्रयास के बावजूद जब सफलता नहीं मिली, तो एम्स ने एक नए सर्वर का इस्तेमाल शुरू किया। इसके बावजूद बीच-बीच में समस्याएं आती रहीं। अब एक बार फिर सर्वर की समस्या के कारण आम मरीजों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई खिड़कियों पर मरीजों की लंबी कतारें लग गईं और उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox