
ब्राजील/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- ब्राजील में एक बड़ा विमान हादसा हो गया, जिसमें 62 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार, शुक्रवार को 62 लोगों को लेकर जा रहा एक विमान ब्राजील के साओ पाउलो के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी लोगों की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा साओ पाउलो के पास हुआ, जहां एक क्षेत्रीय टर्बोप्रॉप विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार किसी भी व्यक्ति की जान नहीं बच सकी। इसके अलावा, दुर्घटना में एक स्थानीय कंडोमिनियम परिसर में स्थित एक घर भी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, घर के अंदर कोई घायल नहीं हुआ है।





More Stories
योगी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पास
दिल्ली में अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
BJP में शामिल होंगे सपा के तीन विधायक
जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त
छतरपुर में कथित भू-माफिया और अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा गरमाया
दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशनों पर बंद हो सकते हैं एंट्री-एग्जिट गेट, पुलिस ने DMRC को लिखा पत्र