
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- देश के सबसे बड़े मेडिकल इंस्टिट्यूट एम्स का सर्वर एक बार फिर डाउन हो गया है, जिससे इलाज कराने आए मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आज सुबह से ही ऑनलाइन सेवाएं बाधित हैं, और फिलहाल मरीजों के पर्चे ऑफलाइन मोड में बनाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। एम्स में सर्वर डाउन होने के कारण ओपीडी कार्ड बनाने में भी दिक्कतें आ रही हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में एम्स का सर्वर हैक हो गया था, जिसके बाद कई दिनों तक एम्स का सिस्टम इसे रिस्टोर नहीं कर पाया था। पूरा ऑनलाइन सिस्टम ठप हो गया था। कई दिनों की कड़ी मेहनत और प्रयास के बावजूद जब सफलता नहीं मिली, तो एम्स ने एक नए सर्वर का इस्तेमाल शुरू किया। इसके बावजूद बीच-बीच में समस्याएं आती रहीं। अब एक बार फिर सर्वर की समस्या के कारण आम मरीजों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई खिड़कियों पर मरीजों की लंबी कतारें लग गईं और उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा।





More Stories
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज
राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता
योगी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पास