जेल से रिहा होने के बाद मनीष सिसोदिया का संबोधन: “इन्हीं आंसूओं ने मुझे ताकत दी”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जेल से रिहा होने के बाद मनीष सिसोदिया का संबोधन: “इन्हीं आंसूओं ने मुझे ताकत दी”

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  जेल से रिहा होने के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जेल में रहते हुए वह न्यूज देखना और अखबार पढ़ना जारी रखते थे और आप कार्यकर्ताओं की मेहनत को देख रहे थे। अपने समर्थकों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, “इन्हीं आंसुओं ने मुझे ताकत दी। मुझे लगा था कि 7-8 महीने में बाहर आ जाऊंगा और न्याय मिल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।”

देश की बेटी के साथ हुई नाइंसाफी पर सिसोदिया की प्रतिक्रिया

मनीष सिसोदिया ने देश की बेटी विनेश फोगाट का जिक्र करते हुए कहा, “विनेश ने दुनियाभर में हमारा मान बढ़ाया। लेकिन जब वह जंतर-मंतर पर खड़े होकर कहती हैं कि बीजेपी के सांसद ने हमें छेड़ा है, तो केंद्र सरकार उस सांसद को गिरफ्तार तक नहीं करती। इसके उलट, सोशल मीडिया पर उस बेटी को ट्रोल किया जाता है। यह तानाशाही नहीं है तो और क्या है? आज जो उस बेटी के साथ हुआ है, वह बहुत गलत हुआ है और सबको पता है कि यह किसने किया है।”

मुख्यमंत्री भी बीजेपी की साज़िशों को परास्त करके बाहर आयेंगे” – मनीष सिसोदिया

आप नेता मनीष सिसोदिया ने अपने वकीलों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं सुप्रीम कोर्ट और अपने वकील साथियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। वकील साथी मेरे लिए भगवान स्वरूप हैं, जिन्होंने एक कोर्ट से दूसरे कोर्ट में धक्के खाए। आज मेरे सभी वकील साथियों ने मिलकर इस लड़ाई को अंजाम तक पहुँचाया है और मैं आप सभी के बीच में हूं। अब जल्द ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी बीजेपी की साज़िशों को परास्त करके बाहर आयेंगे।”

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox