गाजा में इजरायली हमले से 100 से अधिक नागरिकों की मौत, स्कूलों पर भी हमले जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गाजा में इजरायली हमले से 100 से अधिक नागरिकों की मौत, स्कूलों पर भी हमले जारी

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  गाजा में इजरायल द्वारा हमले जारी हैं, जिसमें हाल ही में एक हवाई हमले में 100 से अधिक फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई है। इस हमले में पूर्वी गाज़ा के एक स्कूल को भी निशाना बनाया गया, जहां 100 से अधिक लोग मारे गए। यह हमला उस समय हुआ जब लोग नमाज अदा कर रहे थे। हमास द्वारा संचालित गाज़ा सरकार के अनुसार, इजरायल हमलों ने विस्थापित लोगों को निशाना बनाया, जिससे मरने वालों की संख्या में इज़ाफ़ा हुआ है।

पिछले हफ्ते गाज़ा में चार स्कूलों पर भी हमले किए गए थे। 4 अगस्त को गाजा शहर में विस्थापित लोगों के लिए आश्रय के रूप में काम कर रहे दो स्कूलों पर इजरायल हमला हुआ, जिसमें 30 लोग मारे गए और कई घायल हो गए। इसके अलावा, 1 अगस्त को दलील अल-मुगराबी स्कूल पर भी हमला हुआ, जिसमें 15 लोग मारे गए थे।

इजरायल द्वारा पिछले अक्टूबर से शुरू किए गए बड़े पैमाने पर सैन्य हमले में अब तक 40,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। इजरायल का दावा है कि स्कूलों के अंदर आतंकवादी हैं जो हमास के कमांड कंट्रोल सेंटर से काम कर रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox