बांग्लादेश की स्थिति बिगड़ने के बाद शेख हसीना पहुंची भारत अमेरिका रूस और ब्रिटेन से मांग रही शरण 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बांग्लादेश की स्थिति बिगड़ने के बाद शेख हसीना पहुंची भारत अमेरिका रूस और ब्रिटेन से मांग रही शरण 

-एनएसए अजीत डोवाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर से हुई मुलाकात, शरण के अन्य विकल्पों पर भी कर रहीं विचार

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  बांग्लादेश की राजनीतिक स्थिति बिगड़ने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना देश छोड़ कर भारत आ गईं हैं। पिछले कई दिनों से वो भारत में ही हैं और लगातार अन्य देशों से राजनैतिक शरण मांगने के प्रयासों में लगी हुईं हैं। माना जा रहा है कि वो रूस, अमेरिका या ब्रिटेन से शरण मांग रही हैं, लेकिन इसके अलावा वो अन्य विकल्पों पर भी मंथन कर रही हैं। अभी वो भारत में हैं और शेख हसीना से पिछले दिनों एनएसए अजीत डोवाल ने भी मुलाकात की थी। साथ ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शेख हसीना को भारत में शरण देने को लेकर बयान भी दिया था।

अमेरिका या ब्रिटेन जा सकती हैं पूर्व प्रधानमंत्री?
अमेरिका ने पिछले दशकों में कई राष्ट्राध्यक्षों को राजनैतिक शरण दी है, ऐसे में माना जा रहा है कि शेख हसीना शरण के लिए अमेरिका जा सकती हैं। हालांकि, दोनों देशों के संबंधों को देखते हुए यह मुश्किल लगता है। अमेरिका ने समय-समय पर शेख हसीना को समर्थन दिया है, लेकिन हाल के बयानों में अमेरिका ने उन्हें तानाशाह बताया और उन पर वीजा पाबंदी भी लगाई थी। अमेरिका के इसी रुख के कारण, शेख हसीना को शरण मिलने की संभावना कम है। ब्रिटेन भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए है, जिससे संभावना है कि वह भी शरण देने से इंकार कर सकता है।

 रूस जाएंगी शेख हसीना?
शेख हसीना के राजनैतिक शरण के लिए रूस भी एक अच्छा विकल्प है। पिछले एक साल में रूस के साथ उनके रिश्ते काफी अच्छे रहे हैं। राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने बांग्लादेश में बन रहे परमाणु संयंत्र को फ्यूल देने की बात कही थी और शेख हसीना ने BRICS का हिस्सा बनने की मंशा भी जताई थी। हालांकि, रूस पर लगे प्रतिबंध और सऊदी अरब तथा यूएई जैसे देशों से दुश्मनी के कारण शेख हसीना रूस नहीं जाना चाहती हैं। इसके अलावा, रूस यूक्रेन के साथ युद्ध में व्यस्त है, ऐसे में क्या वह शेख हसीना को शरण देगा, यह सवाल भी उठता है। शेख हसीना की स्थिति पर सभी की नजरें टिकी हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि वे किस देश में शरण प्राप्त करती हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox