
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- RBI ने UPI यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। अब UPI यूजर्स एक बार में 5 लाख रुपये तक का टैक्स पेमेंट कर सकते हैं, फिलहाल यह सीमा 1 लाख रुपये है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति के फैसलों के बारे में बताते हुए कहा कि चेक क्लीयरेंस को महज कुछ घंटों में करने के लिए कदम उठाने का प्रस्ताव है। उन्होंने पुराने होम लोन पर अतिरिक्त लोन (टॉप-अप होम लोन) लेने के चलन पर चिंता जताई।

IMPS, RTGS पर कम होगी निर्भरता
UPI ट्रांजैक्शन लिमिट में बढ़ोतरी के इस ऐलान से पहले 5 लाख रुपये तक के ट्रांजैक्शन के लिए IMPS, RTGS जैसे माध्यमों की मदद ली जाती थी। हालांकि, बैंक ग्राहक अपने मोबाइल फोन से आरटीजीएस और आईएमपीएस के जरिए भी 5 लाख रुपये तक का लेनदेन कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए उनके पास मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग जैसी सुविधाएं होनी चाहिए।
UPI की मदद से तुरंत पहुंचता है पैसा
लेकिन जिनके पास मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग जैसी सुविधाएं नहीं हैं, उन्हें IMPS और RTGS के लिए भी बैंक जाना पड़ता है। ऐसे में RBI के इस फैसले से अब आम लोग भी बिना बैंक गए UPI की मदद से एक बार में 5 लाख रुपये तक ट्रांसफर कर सकेंगे। आपको बता दें कि IMPS की तरह UPI भी एक ऑनलाइन इंस्टेंट मनी ट्रांसफर मोड है।
लगातार 9वीं बार स्थिर रखा गया रेपो रेट
आपको बता दें कि RBI ने आज लगातार 9वीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया। 6 अगस्त से शुरू हुई RBI MPC की बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा करते हुए शक्तिकांत दास ने आज बड़ा ऐलान किया और रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर स्थिर रखने का ऐलान किया।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा