
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- हरियाणा के रहने वाले पहलवान अमन सहरावत ने पेरिस में अपना जलवा दिखा दिया है। दरअसल, उन्होंने 57 किलो वर्ग कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अमन सहरावत ने अल्बानिया के पहलवान को 10-0 से हराया है। इस जीत के साथ ही अब अमन मेडल से एक कदम दूर हैं।
अगर अमन सहरावत सेमीफाइनल में जीत हासिल कर फाइनल में पहुंचते हैं तो उनका सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा और वहां भी अगर वे जीतते हैं तो गोल्ड मेडल उनका होगा। अमन सहरावत की इस शानदार जीत ने उनके प्रशंसकों में उत्साह भर दिया है और उनकी उम्मीदों को बढ़ा दिया है।
अमन सहरावत की मेहनत और समर्पण का यह नतीजा है कि वे आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उनके इस प्रदर्शन ने न केवल उनके परिवार और कोच बल्कि पूरे देश को गर्वित किया है। सभी को उम्मीद है कि अमन इसी तरह से अपने खेल को जारी रखते हुए भारत को गौरवान्वित करेंगे।





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत