हारेगा कोरोना जीतेगा देश, छोटे बच्चों ने भी हाथों में थामे दीपक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हारेगा कोरोना जीतेगा देश, छोटे बच्चों ने भी हाथों में थामे दीपक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कोरोना वायरस के चलते देश व्यापी बंद के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रविवार को रात 9 बजे 9 मिनट तक दीप जलाने की अपील को देशवासियों ने हाथोंहाथ लेते हुए दीप यज्ञ को दीपोत्सव में बदल दिया। इस अवसर पर लोगों ने घरो की छतो व दरवाजों के सामने एक दीपक की बजाये दिवाली की तरह दीपोत्वस जलाकर दीप यज्ञ का स्वागत किया और देश में कोरोना के खिलाफ अपने दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। इस दीपोत्सव में नन्हे-नन्हें हाथों में दीपक व बच्चों का जोश देखकर अनायास ही  सभी की जुबां पर एक ही बात आ रही थी कि कोरोना हारेगा और देश जीतेगा क्योकि जिस देश के बच्चे अपनी सुरक्षा व एकता के लिए इतने जागरूक हो तो उन्हे कोई बिमारी कैसे हरा सकती है।

हाथों में दिया लिए नन्ही दृशिता अपने परिवार के साथ।


                                           दिल्ली के साथ-साथ दिल्ली देहात का नजारा दीप यज्ञ के दौरान कुछ अलग ही नजर आ रहा था। एक तरफ दीप यज्ञ के स्वागत के लिए नन्हे-नन्हे हाथ भी दीपक थामे हुए थे तो वहीं महिलाऐं घरों की छतो व दरवाजों पर एक की बजाये अनेको दीप जलाकर अपना संदेश सरकार तक पंहुचा रही थी। हालांकि कुछ जगहों पर इस मौके पर लोगों ने पटाखें छोड़कर दीप यज्ञ का स्वागत किया। घरों के बाहर जल रहे दीपकों से इतना मनोरम दृश्य उत्पन्न हो रहा था कि मानो आज पूरी दिल्ली में दिवाली का त्यौहार मनाया जा रहा हो। इस मौके पर द्वारका जिला पुलिस के सभी थानों में भी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने दीप जलाकर अपने सेवाभाव के दृढ़ संकल्प को दोहराया और कोरोना को हराने का संकल्प भी लिया। जिला द्वारका पुलिस मुख्यालय में दीपोत्सव की शुरूआत पुलिस उपायुक्त अंटो अलफोंस ने सभी थानाध्यक्षों व कुछ सामाजिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर की। पुलिस कर्मियों ने दीपों से थैंक्स दिल्ली पुलिस व डॉक्टर्स का बैनर बनाया। जो बाद में सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी होता रहा।

कशिश व जयवर्धन अपनी दादी संग दिपक जला कर ईश्वर से कोरोना को खत्म करने की कामना करते हुए।

लोगों ने पुलिस की इस भावना की भूरे-भूरे शब्दों में सराहना भी की। वहीं मंदिरों, चर्चों व मस्जिदों में भी दीपोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर अनेकों सामाजिक संस्थाओं ने अपने सदस्यों के साथ मिलकर भारत के मानचित्र के रूप में दीपोत्सव जलाकर कोरोना को हराने का अपना संकल्प दौहराया। नजफगढ़, छावला, जाफरपुर, मोहनगार्डन, उत्तमनगर थानों में तो लगभग सभी पुलिसकर्मियों ने एक साथ थाना परिसर में दीप जलाये और कोरोना को हराने का संकल्प लिया। इस दौरान गांवों व कालोनियों में भी नजारा देखने लायक था। लोग दीवाली की तरह घरों में दीपक जला रहे थे कुछ लोग तो हाथों में थाली लेकर उसे बजाते हुए भी दिखाई दिये। चाहे कुछ भी हो लोगों ने एक बार फिर यह जता दिया है कि वो देश के लिए कुछ भी करने को तैयार है इसके लिए वहा बड़े से बड़ा त्याग व बलिदान भी करने को तैयार है। लोगों ने जता दिया कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वो सब मोदी सरकार के साथ है। और हर तरह से मोदी के हाथ मजबूत करने को तैयार है। इसमें चाहे भूखों को खाना खिलाने का मामला हो या फिर घरों में रहने का सभी काम शांति से करने को तैयार है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox