टीम आर्य गौ सेवा संस्था ने बांटे मास्क व सेनेटाइजर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टीम आर्य गौ सेवा संस्था ने बांटे मास्क व सेनेटाइजर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/ – घायल गायों की सेवा करने में जुटी टीम आर्य गौ सेवा संस्था ने कोरोना वायरस के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए गोपालनगर में करीब 50 घरों में मास्क व सेनेटाइजर बांटें।
इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष मन्नु यादव ने बताया कि उनकी संस्था में सभी पढ़ने वाले युवा हैं जो अपने जेब खर्च से समाज सेवा का काम करते हैं। अभी तक संस्था सिर्फ घायल गायों का ही ईलाज करवाती थी। लेकिन अब कोरोना के संक्रमण के चलते ऐसे लोग भी है जो इसके बचाव के लिए मास्क व सेनेटाइजर नही खरीद पाते। उनकी मदद के लिए संस्था ने रविवार को गोपालनगर में करीब पचास परिवारों को मास्क व सेनेटाइजर बांटे। इस काम में संस्था के सदस्य रितिक यादव, रोहित नेहरा, अंकित सैनी व प्रिंस यादव ने अपना पूरा सहयोग दिया। संस्था भूखे लोगों के लिए खाने का सामान भी जुटाने की कोशिश कर रही है। सभी सदस्य इसकी व्यवस्था करने में जुटे हैं। इसके साथ ही सदस्य लोगों तक उनकी रोजमर्रा की चीजें पंहुचाने का भी काम कर रहे है। उन्होने पुलिस प्रशासन द्वारा किये जा रहे सहयोग की भी सराहना की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox