भाई भरत सिंह को पांचवी पुण्य तिथि पर परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भाई भरत सिंह को पांचवी पुण्य तिथि पर परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /नजफगढ़ /शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ के पूर्व विधायक व इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष भाई भरत सिंह को पांचवी पुण्य तिथि पर पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान व पूर्व पार्षद तथा भरत सिंह के बड़े भाई कृष्ण पहलवान ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होने भरत सिंह के समर्थकों व प्रशंसकों से घर में ही रहकर श्रद्धाजंलि देने की अपील भी की।
इस मौके पर पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए इसबार भाई भरत सिंह की पुण्य तिथि पर कोई सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नही किया गया है। देशहित व लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होने लोगों से घरों में ही रहकर भाई भरत सिंह को श्रद्धांजलि देने की अपील की। इस अवसर पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पूर्व पार्षद कृष्ण पहलवान ने कहा कि भरत सिंह ने नजफगढ़ के विकास को लेकर जो भी सपने देखे थे उन्हें सभी मिलकर पूरा करेंगे। उन्होने ने भरत को नजफगढ़ का विकास पुरूष बताते हुए कहा कि आज नजफगढ़ विकास के मामले में काफी पीछे चला गया है। लेकिन उनका परिवार अभी भी उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रयासरत है। वहीं जजपा के राष्टीय प्रवक्ता दिनेश डागर ने कहा कि भरत सिंह जन-जन के प्रिय नेता थे और किसानो व गरीबों के सच्चे हमदर्द थे जिसकारण आज पूरा नजफगढ़ देहात उन्हें उनके कामों को लेकर याद कर रहा है। वहीं समाजसेवी शिव कुमार शौकीन ने कहा कि नजफगढ़ देहात आज भी भरत सिंह का ऋणी है और भरत सिंह के सपनों को लेकर कुछ भी कर सकता है। इसी तरह डा. आर के मैस्सी, पूर्व शिक्षक विनोद बंसल, समाजसेवी नारायण सिंह यादव, मा. मौजीराम, भाकियू प्र्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र डागर, कृष्ण यादव, अमरजीत यादव व जजपा प्रदेश अध्यक्ष औमप्रकाश सहरावत ने भी भाई भरत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किये।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox