दोहरी भूमिका निभा रही दिल्ली पुलिस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दोहरी भूमिका निभा रही दिल्ली पुलिस

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/- कोरोना वायरस के चलते लाॅक डाउन हुई दिल्ली में दिल्ली पुलिस हर मुश्किल का बहादुरी से सामना कर रही है। लाॅक डाउन में लोगों की सुरक्षा व धारा 144 की अनुपालना के साथ-साथ गरीबों को खाना पंहुचाने के काम को लेकर दोहरी भूमिका निभा रही है। द्वारका पुलिस उपायुक्त अंटो अलफोंस की देखरेख में द्वारका जिले के हर थाने की पुलिस खुलकर लोगों की सेवा में जुट गई है। लोग भी पुलिस की तारीफ करते नही थक रहे है।

झुग्गी बस्तियों व मजदूरों को खाना बांटते हुए बाबा हरिदास नगर थाना
एसएचओ जगतार सिंह


नजफगढ़ थाना पुलिस एसएचओ सुनील गुप्ता झुग्गी बस्तियों व मजदूरों तक जाकर स्वयं अपनी देखरेख में खाना बटवा रहे है। इसी तरह बाबा हरिदास नगर थाना एसएचओ जगतार सिंह भी गांवों व कालोनियों में जाकर लोगों में खाना वितरण से लेकर मास्क व सेनेटाइजर दे रहे है। छावला, जाफरपुर, मोहन गार्डन, बिजवासन, बिंदापुर, डाबड़ी, द्वारका नाॅर्थ व साउथ तथा उत्तमनगर के एसएचओ भी अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को खाना देने के साथ-साथ उन्हे घर में ही रहने की सलाह भी दे रहे है। इस काम की निगरानी पुलिस उपायुक्त अपनी टीमों के साथ कर रहे है। उनके इस काम में कुछ एनजीओ व सरकारी संस्थाऐं भी आगे आकर राशन बांट रही हैं। इस संबंध में उपायुक्त अंटो अलफोंस ने बताया कि पुलिस का काम लोगों को सुरक्षा प्रदान करना है और यह सुनिश्चित करना है कि लोग अपने घरों में रहे। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी है जो रोजाना कमाते थे तभी उनके घर का चुल्हा जलता था। जिसे देखते हुए पुलिस व जिला प्रशासन उन लोगों तक खाना व दूसरी जरूरत की चीजे पंहुचाने के लिए पहले उन जगहों को चिंहित कर रही है फिर उन्हे जरूरत का सामान दिया जा रहा है। उनके इस काम में कुछ एनजीओ व दूसरी संस्थाऐं भी अपना पूरा सहयोग दे रही है। उन्होने कहा कि किसी भी काम की सफलता के लिए आम आदमी का सहयोग बहुत जरूरी है जब तक आम आदमी सहयोग नही करेगा तो हम अपने मकसद में कामयाब नही हो पायेंगे। उन्होने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो खाने की चिंता न करे बस घर में रहे स्वयं सुरक्षित रहे और देश को सुरक्षित रखने में सहयोग करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox