हत्या का प्रयास करने के मामले में फरार बदमाश को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हत्या का प्रयास करने के मामले में फरार बदमाश को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

-आरोपी पर पहले से ही चोरी डकैती आदि संगीन मामले दर्ज हैं

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हत्या का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे एक वांछित बदमाश को तिलक नगर से गिरफतार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम विकास उर्फ़ मोहित है जो सागरपुर का रहने वाला है। इसके ऊपर पहले से ही हत्या का प्रयास ,लूटपाट और आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज़ है। आरोपी बदमाश को कई मामलो में भगौड़ा भी घोषित किया जा चूका है।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की साल 2017 में प्रदीप नाम के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज़ कराई थी की विकास नाम के बदमाश ने अपने साथियो के साथ मिलकर उसके भाई की बुरी तरह पिटाई की और फिर वह दोबारा अपने साथियो के साथ उसकी तलाश में आया और उस पर फायरिंग करके फरार हो गया। मामले की छानबीन के लिए एसीपी यशपाल सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर विनय कुमार ,SI मोहित ,गौतम ,ASI दीपक ,जितेंदर ,हेड कांस्टेबल पंकज ,राजेश और कांस्टेबल मुकेश की टीम बनाई गई। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी का पता लगाया तभी पुलिस को सूचना मिली की इस वारदात का आरोपी तिलक नगर में किसी से मिलने आने वाला है। पुलिस ने तिलक नगर में ट्रैप लगाकर इस वांछित बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox