कीर्ति नगर थाना पुलिस ने दो वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कीर्ति नगर थाना पुलिस ने दो वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

-टीम ने आरोपियों से चोरी की चार स्कूटी की बरामद

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- कीर्ति नगर थाना पुलिस ने मानसरोवर गार्डन से  दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए चोरो के नाम जतिन पाहवा और अश्मित लाम्बा है। ये दोनों दिल्ली के रमेश नगर के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की चार स्कूटी बरामद की है। इनकी गिरफ़्तारी से पुलिस ने 12 मामलो को सुलझाने का दावा किया है।


पश्चिम ज़िले के डीसीपी विचित्र वीर ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को सूचना मिली थी की वाहनचोरी में लिप्त दो बदमाश मानसरोवर गार्डन में वारदात को अंजाम देने आने वाले है। उन्हें दबोचने के लिए एसीपी विजय सिंह और एसएचओ संजीव की देखरेख में इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ,SI महेन्दर ,हेड कांस्टेबल सुनील ,कमल ,प्रदीप और कांस्टेबल नरेंद्र की टीम बनाई गई। पुलिस ने मानसरोवर गार्डन में ट्रैप अलगाया तभी उन्हें स्कूटी पर संदिग्ध परिस्थिति में दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस जांच में स्कूटी चोरी की निकली जो उन्होंने मायापुरी इलाके से चुराई थी। बाद में पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की अन्य तीन स्कूटी को भी बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox