मातन कन्या विद्यालय की छात्राओं ने योग जागरूकता रैली निकाली

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मातन कन्या विद्यालय की छात्राओं ने योग जागरूकता रैली निकाली

छात्राओं ने विद्यालय के प्रांगण में योगाभ्यास किया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /बहादुरगढ़/- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मातन की छात्राओं ने वीरवार को गाँव में योग जागरूकता रैली निकाली और योगाभ्यास भी किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को योग के महत्व से परिचित करवाना रहा। रैली को विद्यालय की प्राचार्या ममता देवी ने रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग हमारे देश की अनमोल खोज है और आज पूरी दुनिया इसे अपना रही है। योग करने से जीवन में स्फूर्ति आती है और हम रोग मुक्त रह सकते हैं। यह प्रकृति के साथ सीधे तौर पर जुड़ने का माध्यम है। उन्होंने योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का अनुरोध किया। छात्राओं ने विद्यालय के प्रांगण में योगाभ्यास भी किया और विभिन्न योगासनों के लाभ से उनको परिचित करवाया गया। उनको योगासन का महत्व समझाते हुए बताया गया कि प्रतिदिन व्यायाम और योग करने से शरीर में खून का संचार बढ़ता है तथा शरीर सुन्दर एवं सुडौल बनता है। योग जागरूकता रैली के आयोजन में स्टाफ सदस्य हरीश, प्रवेश , बलराम ,संदीप, संगीता शर्मा, किरण, अमिता, सीमा, गीता और दर्शना ने सहयोग दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox