
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- प्रिंस हैरी ने अपने शाही कर्तव्यों से हटने के चार साल बाद आखिरकार आधिकारिक तौर पर अपना निवास स्थान देश ब्रिटेन से बदलकर अमेरिका कर लिया है। किंग चार्ल्स तृतीय के छोटे बेटे ने अपना आवासीय स्थान बदलने के लिए कुछ कागजी कार्रवाई दायर की। अब तक ड्यूक ऑफ ससेक्स ने लगातार आधिकारिक दस्तावेजों में यूके को अपने निवास के देश के रूप में दर्शाया था।

परंतु ब्रिटेन के कंपनी हाउस में एक हालिया फाइलिंग से पता चला है कि “नया देश/राज्य आमतौर पर निवासी, संयुक्त राज्य अमेरिका है। वहीं यह बदलाव 29 जून, 2023 को दर्ज किया गया था। जो कि हैरी और मेघन मार्कल के फ्रॉगमोर कॉटेज, यूके से प्रस्थान और एक नए जीवन के लिए कैलिफोर्निया में अपना सार्वजनिक पुष्टि के साथ मेल खाता था।
More Stories
मोहन गार्डन पुलिस ने किये 2 शातिर चोर गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने पकड़ा एक अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्कर
द्वारका जिला पुलिस के हत्थे चढ़ा एक सक्रिय अपराधी
द्वारका जेल-बेल सेल ने किया एक फरार अपराधी को गिरफ्तार
दिल्ली देहात के किसानों को आत्मनिर्भर बना रहा विकसित कृषि संकल्प अभियान
शिकारपुर में भव्य समारोह के साथ की गई भगवान वाल्मीकि की मूर्ति स्थापना