ताईपे/देश-दुनिया/शिव कुमार यादव/- ताइवान की राजधानी ताइपे में बुधवार सुबह जोरदार भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.4 मापी गई है। यह भूकंप इतना शक्तिशाली था कि कई घर और गगनचुंबी इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। ताइवान के फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि भूकंप के बाद 7 लोगों की मौत हो गई है और 700 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। भूकंप से ताइवान के अलावा जापान, फिलिपींस और चीन भी प्रभावित हुए हैं। दक्षिणी जापान और फिलीपींस के कुछ हिस्सों व द्वीपों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का सेंटर लाइवान के हुलिएन शहर से 18 किलोमीटर (11 मील) दक्षिण में 34.8 किलोमीटर की गहराई पर था। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप की तीव्रता 7.5 बताई है।

तीन मीटर ऊंची लहरें उठने की चेतावनी
एजेंसी ने कहा कि मियाकोजिमा द्वीप सहित क्षेत्र के सुदूर जापानी द्वीपों में तत्काल तीन मीटर (10) फीट) ऊंची सुनामी लहरें उठने की आशंका है। ताइवान के हुआलियन से भूकंप की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। जिनमें इमारतों को ढहते हुए देखा जा सकता है।

सबसे ज्यादा ताइवान में तबाही
भूकंप से सबसे ज्यादा तबाही ताइवान में हुई है। देशभर में ट्रेन सेवाएं ठप कर दी गई हैं। कई शहरों में बिजली की सप्लाई बाधित हो गई है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना अभी नहीं आई है। इमारतों में तमाम लोग फंसे हैं। जिन्हें राहत बचाव एजेंसियों द्वारा बाहर निकाला जा रहा है।

जापान की नेशनल मीडिया एनएचके ने भूकंप के बाद तत्काल लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने की अपील की है। एक एंकर ने कहा कि सुनामी आ रही है। कृपया तुरंत अपना-अपना घर खाली कर दें। मत रुको। वापस मत जाओ।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे