अब आप मंत्री आतिशी को सताने लगा ईडी जेल जाने का डर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब आप मंत्री आतिशी को सताने लगा ईडी जेल जाने का डर

-गहलोत के समन पर बोली-हो सकता है कल को मुझे भी बुला लें

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के एक-एक कर नेता जेल जा रहे है। अब केजरीवाल के बाद आप नेता कैलाश गहलोत को ईडी ने समन भेजा है। वहीं ईडी की जांच में केजरीवाल द्वारा मंत्री आतिशी व सौरभ भारद्वाज का नाम लेने से मंत्री आतिशी को अब जेल जाने का डर सताने लगा है। उन्होने एक प्रेसवार्ता में कहा कि हो सकता है कल को ईडी मुझे भी बुला लें। आतिशी ने कहा कि गिरफ्तारी का लेना देना जांच से नहीं बल्कि बीजेपी से है। साथ ही आतिशी ने इस मामले के गवाहों पर भी सवाल उठाए।

         दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में आम आदमी पार्टी की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत को शराब घोटाले को लेकर समन भेजा है। जिस पर अब आतिशी ने टिप्पणी की है. आतिशी ने सीधे-सीधे ईडी की जांच को बीजेपी से जोड़ दिया।
          आतिशी ने कहा कि जो यह सारा प्रकरण है चाहे वो अरविंद केजरीवाल जी की गिरफ्तारी हो या फिर संजय सिंह की हो या किसी की भी गिरफतारी हो, उसका जांच से कोई लेना देना नहीं होता, इसका सीधा लेना देना भाजपा से है। यह सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी को गिराने के लिए है, लोकसभा चुनाव गिराने के लिए है। आम आदमी पार्टी का हर नेता हर कार्यकर्त्ता अपने आखिरी सांस तक देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए है। ईडी ने अब दिल्ली शराब घोटाले को लेकर परिवाहन मंत्री कैलाश गहलोत को समन भेजा है। उन पर आबकारी नीति का ड्राफ्ट तैयार करने का आरोप है

गवाहों को लेकर उठाया सवाल
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी होने पर गवाहों पर सवाल उठाया. आतिशी ने कहा कि मात्र 4 लोगों की गवाही पर मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी हुई. जिसमें पहले है सी अरविंद, दूसरा बयान शरद चंद रेड्डी जिसके बारे में सब जानते है कि उन्होंने 55 करोड़ भाजपा को चंदा दिया।

तीसरी गवाही मगुंटा श्रीनिवासलु रेड्डी और उनके बेटे राघव मंगुटा. जिन को लेकर आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान देने वाले मगुंटा श्रीनिवासलु रेड्डी और उनके सुपुत्र राघव मगुंटा 28 फरवरी को भाजपा के अलायंस पार्टनर टीडीपी में शामिल हुए। फिर मंत्री ने कहा कि मार्च 29 को मगुंटा श्रीनिवासलु रेड्डी को भाजपा के अलायंस पार्टनर टीडीपी से लोक सभा का चुनाव लड़ने का टिकट मिलता है। इन गवाहों पर सवाल पूछते हुए आतिशी ने कहा कि शराब कारोबारियों की साउथ लॉबी से शरथ रेड्डी भाजपा को 55 करोड़ का चंदा देता है, मगुंटा श्रीनिवासलु रेड्डी को भाजपा का अलायंस पार्टनर टीडीपी टिकट देता है, तो क्या अब ईडी भाजपा को शराब घोटाले की जांच में आरोपी बनाएगी?

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox