दिल्ली में अपराधियों को हथियार सप्लाई करने वाला दबोचा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में अपराधियों को हथियार सप्लाई करने वाला दबोचा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- द्वारका जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सीमांत दिल्ली में अपराधियों को हथियार सप्लाई करने वाले एक आरोपी को दबोचने मे कामयाबी हासिल की है। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही और दावा कर रही है कि आरोपी की गिरफ्तारी से अवैध हथियार सप्लाई के गिरोह तक पुलिस पंहुचने में कामयाब हो जायेगी। आरोपी जाफरपुर कलां थाने का बीसी है और पहले भी कई मामलों में पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने अपराधी से 7 देसी पिस्टल व 6 जिंदा कारतूस बरामद किये है।
द्वारका पुलिस उपायुक्त एंटो अलफांेस ने बताया कि अपराधी हरीश उर्फ सुंडा पुत्र रनवीर सिंह निवासी खरखड़ी रोंध को एक गुप्त सूचना के आधार पर अवैध हथियार सप्लाई करने के आरोप में जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने गांव के ही बस स्टैंड से दबोचा है। उस समय आरोपी के पास एक देसी पिस्टल भी बरामद हुआ था। लेकिन पूछताछ में आरोपी से 7 देसी पिस्टल व 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए है जो वह दिल्ली के बार्डर एरिया में अपराधियों को सप्लाई करने के लिए लाया था। उन्होने बताया कि मध्यप्रदेश के कालाघाट व दूसरी जगहों से यह अपराधी वहां के नेटवर्क के लोगों से लाता था और यहां एक हथियार को 30 से 40 हजार में बेचता था। गिरफतारी के दौरान भी आरोपी किसी अपराधी को हथियार सप्लाई करने के लिए ही जा रहा था। लेकिन पुलिस ने उसे दबौच लिया। उन्होने बताया कि एसीपी जोगेन्द्र सिंह जून के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ की टीम जिसमें इंस्पेक्टर नवीन कुमार, एस आई राजीव त्यागी, एएसआई उमेश, हंस व बिजेन्द्र हवलदार सुमित व शंकर तथा सिपाही संदीप, प्रवीण, अशोक, कुलभूषण व रवि ने एक टीम वर्क को अंजाम देते हुए अच्छा काम किया। उन्होने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही ताकि अवैध हथियारों की सप्लाई के पूरे नेटवर्क का खात्मा किया जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox