दिव्यांगों की शिक्षा में विकलांगता न बने कमजोरी- प्रो. भारद्वाज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिव्यांगों की शिक्षा में विकलांगता न बने कमजोरी- प्रो. भारद्वाज

विक्लांग एवं अनाथ बच्चों ने देशभक्ति एवं समाज को जागरूक करने वाली प्रस्तुतियां पेश की

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/भावना शर्मा/- मानव कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में शिव नगर, न्यू रोशनपुरा में झुग्गी बस्ती एवं दिव्यांग बच्चों के प्रोत्साहन हेतू सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्वीट होम नजफगढ़ आशीर्वाद स्पेशल एजुकेशनल स्कूल और प्रेम धाम के विक्लांग एवं अनाथ बच्चों ने देशभक्ति एवं समाज को जागरूक करने वाली प्रस्तुतियां पेश की। कार्यक्रम में दिल्ली की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भाग लेकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया और अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में दिव्यांग रमा भल्ला ने रघुपति राघव राजा राम भजन गाकर जनमानस का मन मोह लिया।

पूर्व शिक्षाविद विनोद बंसल को सम्मानित करते हुए

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर ईश्वर भारद्वाज गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय ने वेद मंत्रों और सत्यार्थ प्रकाश से उदाहरण देते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा से कोई भी बच्चा वंचित नहीं रहना चाहिए। साथ ही शिक्षा के लिए उसकी विकलांगता भी आड़े नहीं आनी चाहिए। साथ ही उन्होने कहा कि विक्लांग बच्चों को लेकर आज जो यह आयोजन किया गया है, यह जारी रहना चाहिए ताकि इन बच्चों को भी जीवन में हौंसला मिल सके। वहीं विशिष्ट अतिथि अनिल शर्मा प्रधानाचार्य धर्मपुरा स्कूल नंबर 4 ने अपने वक्तव्य में कहा कि ईश्वर यदि कोई अंग किसी से छीन लेता है तो उसके बदले कोई न कोई विशेष योग्यता उसे अवश्य देता है। हमें भी दिव्यांग बच्चों की आगे बढ़कर सहायता करनी चाहिए। मंच संचालन पूर्व शिक्षाविद विनोद बंसल ने किया। कार्यक्रम में पधारी निगम पार्षद मीना तरूण यादव व निगम पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे बच्चों की शिक्षा के लिए वह हर संभव सहयोग देने को तैयार हैं। इस अवसर पर प्रेम धाम के चेयरमैन डॉक्टर आर के मेसी ने एक ऐसे अंधे बच्चे का उन्होंने उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि जिसे कोई स्कूल अपने यहां दाखिला नहीं दे रहा था और उस बच्चे ने विदेश के स्कूल-कॉलेज में पढ़ाई की और आज वह चार कंपनियों का सीईओ है। ताकि विक्लांग बच्चों का मनोबल बढ़ सके। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्ति समाजसेवी उपस्थित थे। इस अवसर पर अनाज मंडी के चेयरमैन नरेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अरुण प्रकाश शास्त्री, स्वीट होम के चेयरमैन अविनाश जैन, पूनम शर्मा, पंडित ज्ञानचंद, कैप्टन लक्ष्मण शर्मा, प्रवीण सिंह, जयप्रकाश, राजू ठाकुर, मंगतराम वत्स प्रेसिडेंट, जूली देवी कोषाध्यक्ष, अनुराधा सक्सेना सेक्रेटरी, शशि सक्सेना तथा सुधा के साथ-साथ कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के चेयरमैन योगेश शर्मा ने सबका आभार व्यक्त किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox