दिल्ली पुलिस के हवलदार के खाते से गायब हुए करीब 2 लाख रूपये

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पुलिस के हवलदार के खाते से गायब हुए करीब 2 लाख रूपये

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- पिछले दो महीने में दिल्ली पुलिस के हवलदार के खाते से 2 लाख 9 हजार 950 रूपये गायब होने का मामला प्रकाश मंे आया है। हालांकि बैंक इस पैसे के पेटीएम से निकाले जाने की बात कह रहा है, वहीं खाताधारक हवलदार यशपाल बैंक पर ही धोखाधड़ी करने का आरोप लगा रहा है। बैंक अधिकारियों व खाता धारक में कहा सुनी के बाद बात पुलिस तक पंहुच गई है। पुलिस ने हवलदार की शिकायत पर जांच की कार्यवाही शुरू कर दी है। उधर बैंक भी इस पैसे के गायब होने की जांच में जुट गया है।
इस संबंध में खाता धारक हवलदार यशपाल सिंह ने बताया कि जनवरी में भी उसके खाते से करीब 80 हजार रूपये निकले थे जिसके बाद उन्होने बैंक मे अपना क्रेडिट कार्ड जमा कराकर बंद करने की मांग की थी। और बैंक ने इस कार्ड को डी-एक्टिवेट भी कर दिया था। लेकिन उसके बाद भी उसके खाते से क्रेडिट कार्ड से 2 लाख 9 हजार 950 रूपये निकल गये। उसने यह पैसे नही निकाले लेकिन बैंक इस धोखाधड़ी को मानने से इंकार कर रहा है। जबकि यह धोखाधड़ी बैंक की तरफ से ही हुई है।

उन्होने बताया कि पुलिस को भी इसकी शिकायत दे दी गई है। पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है। बैंक खाते से पैसे गायब होने की बात पर यशपाल ने बताया कि उसे इस मामले भनक जब लगी जब उसने अपने एक साथी की मदद के लिए 3 लाख 50 हजार का चेक दिया और वह चेक बाऊसं हो गया तो उसने बैंक में इस बाबत संपर्क किया तो बैंक अधिकारियों ने बताया उसके खाते में सिर्फ 2 लाख 50 हजार बैलेंस है। लेकिन उसने बताया कि उसके खाते में करीब 4 लाख 50 हजार रूपये थे। बैंक ने बताया कि करीब दो महीने में खाता धारक के खाते से 2 लाख रूपये निकले हैं। जिस पर उसने बैंक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। वहीं बैंक के शाखा प्रबंधक कुलदीप नेगी ने बताया कि सारा पैसा पेटीएम से निकला है जिसे खाता धारक के अलावा कोई नही निकाल सकता। क्योंकि हर लेन-देन पर मोबाईल पर ओटीपी आता है। तो कैसे कोई पैसा निकाल सकता है। बाकि बैक इस सारे लेन-देन की जांच कर रहा है कि पैसा कहां और किसे गया है इसकी जांच कर रहा है। लेकिन खाताधारक का आरोप है कि न तो उसकी तनख्वाह का मैसेज आता है और न ही लेन-देन का इसमें केवल बैंक की धोखाधड़ी ही है। वहीं नजफगढ़ पुलिस थाना प्रभारी सुनील गुप्ता ने बताया कि यशपाल की षिकायत पर पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है। जिस किसी की भी कमी होगी उसके खिलाफ पुलिस कार्यवाही करेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox