सिद्धार्थ राव/ बहादुरगढ़/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- शहर के वार्ड 18 अंतर्गत धर्मविहार पर ट्रक यूनियन के पास निर्माणाधीन वेस्ट जुआं ड्रेन रिमॉडलिंग प्रोजेक्ट के सीवर नाले में रविवार को फिर एक सांड गिर गया। ज्ञात हो कि एक दिन पहले शनिवार को इसमें एक गाय गिर गई थी। जिसे बड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका था। सूचना पर स्थानीय पार्षद युवराज छिल्लर ने मौके पर पहुंच कर निर्माणाधीन कंपनी ने जेसीबी, गौधन सेवा समिति ने पशु एम्बुलेंस और नगर परिषद ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर भिजवाई। और आसपास के लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद नाले में गिरे सांड को नाले से बाहर निकाला जा सका। स्थानीय लोगों और पार्षद युवराज छिल्लर ने आए दिन गौवंशो के नाले में गिरने पर रोष व्यक्त किया और निर्माण कंपनी और नगर परिषद से तत्काल ड्रेन के खुले नालों पर स्लैब डालने की मांग की। और कहा कि ऐसा न करने पर कॉलोनी के लोग नगर परिषद और निर्माण कंपनी के खिलाफ़ धरना देने पर मजबूर होंगे।


More Stories
हरियाणा के कैथल में गोलियों की गूंज, ठेके पर हमला कर फरार हुए बदमाश
बीपीएमएस के 36 वें निःशुल्क कैंप में 125 मरीजों की ओपीडी, 35 का होगा नेत्र आपरेशन
‘अमृत नीर महल’ की शान: नक्काशीदार छत और महाराजा स्टाइल फर्नीचर देख रह जाएंगे दंग
हरियाणा के सोनीपत में रफ्तार का कहर, सड़क दुर्घटना में दो युवकों की जान गई
झज्जर में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी पर हमला कर सुनसान जगह ले गया पति
हरियाणा में सियासी हलचल, सांसद कुमारी सैलजा ने सीएम सैनी को भेजा मांगों से भरा पत्र