
मानसी शर्मा / – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (12 मार्च) को गुजरात दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने अहमदाबाद से कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, सीएम भूपेन्द्र पटेल और राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल भी मौजूद हैं।
पीएम ने 10 नई वंदे भारत ट्रेनों की दिखाई हरी झंडी
पीएम मोदी ने इस दौरान गुजरात को बड़ी सौगात दी। उन्होंने अहमदाबाद से 10 नई वंदे भारत ट्रेनों और अन्य ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही पीएम मोदी ने जनता को भी संबोधित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “700 से ज़्यादा स्थान पर लाखों लोग इस कार्यक्रम में जुड़े हैं। विकसित भारत के लिए हो रहे नव निर्माण का लगातार विस्तार हो रहा है। इस 2024 में अब तक 11 लाख करोड़ रुपए से ज़्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हो चुका है। आज रेलवे के 85,000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया है।”
पीएम की देश को गारंटी
पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान कहा कि ‘मैं देश को यह गारंटी दे रहा हूं कि अगले पांच साल में आप भारतीय रेल का ऐसा काया कल्प होते देखेंगे कि आपने इसकी कल्पना भी नहीं की होगी। 10 साल का काम अभी तो ट्रेलर है, मुझे तो और आगे जाना है।’
कांग्रेस के राज में ये प्रोजेक्ट लटकता रहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दशकों से मांग की जा ही थी की माल गाड़ियों के लिए अलग ट्रैक होने चाहिए। अगर ऐसा होता तो माल गाड़ियों की स्पीड बढ़ती। ये खेती, उद्योग, एक्पोर्ट, इमंपोर्ट, हर काम में तेजी लाई जा सकती थी। लेकिन कांग्रेस के राज में यह प्रोजेक्ट लटकता, भटकता और अटकता रहा। बीते दस सालों में पूर्व और पश्चिम के समुद्री तट को जोड़ने वाला ये कॉरिडोर करीब करीब पूरा हो चुका है। आज करीब 650 km कॉरिडोर का लोकार्पण हुआ है। अहमदाबाद में ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर का लोकार्पण हुआ है।”





More Stories
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
छह घंटे में सुलझी 30 लाख की ज्वेलरी चोरी, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
द्वारका में प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बिक्री का भंडाफोड़, 106 ई-सिगरेट बरामद
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
दिल्ली: अक्टूबर के पहले सप्ताह में डेंगू के 98 नए मामले दर्ज हुए, कुल संख्या 695 तक पहुंची