
मानसी शर्मा / – हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने चुनाव जिम्मेदारियों से मुक्ति की मांग की है. शनिवार को एक ट्वीट में उन्होंने कहा, मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे अपने प्रत्यक्ष चुनाव कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि मैं भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सकूं।
आपको बता दें कि इससे पहले सांसद गौतम गंभीर ने भी ऐसा ही ट्वीट किया था और जेपी नड्डा से खुद को चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की थी. उनके अनुरोध के कुछ ही घंटों बाद जयंत सिन्हा ने भी ट्वीट कर ऐसी ही मांग की है.
जलवायु परिवर्तनमुद्दों पर करना चाहते है काम
X पर की गई अपनी पोस्ट में जयंत सिन्हा ने लिखा कि, मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे अपने प्रत्यक्ष चुनाव कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि मैं भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने के अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सकूं।
उन्होंने कहा कि ‘मैं आर्थिक और शासन संबंधी मुद्दों पर पार्टी के साथ काम करना जारी रखूंगा. मुझे पिछले दस वर्षों से भारत और हज़ारीबाग़ के लोगों की सेवा करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने लिखा, ‘इसके अलावा, मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नेतृत्व द्वारा प्रदान किए गए कई अवसरों का आशीर्वाद मिला है। उन सभी को मेरा हृदय से आभार…जय हिन्द।’





More Stories
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
विपक्ष मुख्यमंत्री की साड़ी, चप्पल और व्यक्तिगत गतिविधियों पर नजर रखने में व्यस्त है; जानिए क्यों बिफरी रेखा गुप्ता
दिल्ली: प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम, 150 नई इलेक्ट्रिक बसें और 13 सीएक्यूएमएस स्टेशन लॉन्च
ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में PM मोदी ने टेक्नोलॉजी की तरक्की का फायदा समाज के बड़े हिस्से तक पहुंचाने पर दिया जोर
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द्वारका सेक्टर-16बी में नए को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल का उद्घाटन एवं शिलान्यास
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला