गौतम के बाद BJP के जयंत सिन्हा ने राजनीति को कहा अलविदा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गौतम के बाद BJP के जयंत सिन्हा ने राजनीति को कहा अलविदा

मानसी शर्मा / –  हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने चुनाव जिम्मेदारियों से मुक्ति की मांग की है. शनिवार को एक ट्वीट में उन्होंने कहा, मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे अपने प्रत्यक्ष चुनाव कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि मैं भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सकूं।

आपको बता दें कि इससे पहले सांसद गौतम गंभीर ने भी ऐसा ही ट्वीट किया था और जेपी नड्डा से खुद को चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की थी. उनके अनुरोध के कुछ ही घंटों बाद जयंत सिन्हा ने भी ट्वीट कर ऐसी ही मांग की है.

जलवायु परिवर्तनमुद्दों पर करना चाहते है काम

 X पर की गई अपनी पोस्ट में जयंत सिन्हा ने लिखा कि, मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे अपने प्रत्यक्ष चुनाव कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि मैं भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने के अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सकूं।

उन्होंने कहा कि ‘मैं आर्थिक और शासन संबंधी मुद्दों पर पार्टी के साथ काम करना जारी रखूंगा. मुझे पिछले दस वर्षों से भारत और हज़ारीबाग़ के लोगों की सेवा करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने लिखा, ‘इसके अलावा, मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नेतृत्व द्वारा प्रदान किए गए कई अवसरों का आशीर्वाद मिला है। उन सभी को मेरा हृदय से आभार…जय हिन्द।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox