मानसी शर्मा / – भारत के दुश्मनों का एक-एक कर नाश हो रहा है। हाल के दिनों में पाकिस्तान में छिपे बैठे कई आतंकियों का अंत हो चुका है। वहीं, अब पाकिस्तान के फैसलाबाद में लश्कर-ए-तैयबा के खुफिया प्रमुख आजम चीमा की दिल का दौरा पड़ने से मौत की खबर है। आजम चीमा 26/11 के आतंकी हमलों और जुलाई 2006 के मुंबई ट्रेन बम विस्फोटों के अलावा भारत में कई अन्य आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था।
भारत ने आरोप सिरे से किए खारिज
आजम चीमा की मौत उस दौरान हुई है जब पाकिस्तान में पिछले कुछ महिनों से लश्कर-ए-तैयबा के कई गुर्गों की रहस्यमयी तरीके से मौत हुई है। कई लश्कर-ए-तैयबा के गुर्गों की हत्याओं के पीछे पाकिस्तान ने भारतीय एजेंसियों का होने का आरोप लगाया है। लेकिन भारत देश ने आरोप सिरे से खारिज किए हैं।
मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड था आजम चीमा
खबर के अनुसार, आजम चीमा पाकिस्तान के बहावलपुर में 2000 के दशक की शुरुआत से पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। आजम चीमा को कई बार छह अंगरक्षकों के साथ एक लैंड क्रूजर में घूमते देखा जाता था। साल 2008 से चीमा पाकिस्तान के बहावलपुर में लश्कर कमांडर के तौर पर काम कर रहा था। आजम चीमा को लश्कर के वरिष्ठ पदाधिकारी जकी-उर-रहमान लखवी के संचालन सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था। बता दें, 26/11 के मुंबई हमलों में भर्ती के प्रशिक्षण के अलावा पूरे प्लान को पूरा करने का जिम्मा चीमा ने उठाया था।


More Stories
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का हुआ निधन