मानसी शर्मा / – हरियाणा के बहादुरगढ़ में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफेसिंह राठी के परिवार को अब भी धमकी भरे फोन आ रहे हैं। फोन पर पूरे परिवार को जान से मारने को धमकी दी जा रही है। धमकी भरा एक फोन कॉल राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के सामने भी आया। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा स्वर्गीय नफे सिंह राठी के घर अपनी संवेदनाएं प्रकट करने पहुंचे थे। उसी दौरान नफेसिंह राठी के बेटे जितेंद्र राठी के फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। पूरे इलाके में नफेसिंह सिंह राठी की हत्या के बाद से भय का माहौल बना हुआ है। सरकार बदमाशों को रोकने के नाकाम रही है। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार से सवाल भी किया है कि जब नफेसिंह राठी ने जान का खतरा बता कर सुरक्षा मांगी थी तो सरकार ने उन्हें सुरक्षा क्यों नहीं प्रदान की। दीपेन्द्र हुड्डा का कहना है कि पिछले 10साल के बीजेपी शासन में हरियाणा प्रदेश बेरोजगारी के साथ साथ अपराध में भी नम्बर वन बन गया है।
दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से नफेसिंह राठी हत्याकांड के सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग भी की है। उनका कहना है नफेसिंह राठी के परिवार के साथ हमारी संवेदनायें है। उन्होंने भगवान से नफेसिंह राठी की आत्मा को शांति देने की भी प्रार्थना भी की।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई